फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: चार दिन तक और बढ़ेगी धुंध, दिवाली तक गिरेगा दिन का तापमान, प्रदूषण भी बढ़ा

Fri, 06 Nov 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजनगरी पर स्मॉग की चादर तनी - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ के ठीक एक दिन बाद मौसम ने करवट बदल ली। गुरुवार सुबह से ही मौसम बदल गया। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली और सुबह धुंध के साथ देहात और नदी किनारे कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में सुबह धुंध बढ़ेगी और तापमान में कमी होने के आसार हैं। दिवाली से पहले दिन में पारा 28 डिग्री तक आ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
धुंध में ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर आ गया। दिन और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह धुंध बनी रही, जिस वजह से दृश्यता कम रही। दिन में दृश्यता 850 मीटर तक ही रही। दोपहर में धूल हल्की रही और शाम को भी धुंध छा गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 4 दिनों में दोपहर में धूप भी हल्की रहेगी और तापमान में कमी के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक की कमी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
ताजनगरी पर तनी स्मॉग की चादर - फोटो : अमर उजाला
दो दिन की मामूली राहत के बाद गुरुवार को ताजनगरी की हवा बेहद खतरनाक हो गई। धुंध गहराने के कारण स्मॉग की चादर तन गई, जिस वजह से आंखों में जलन और शाम को लोगों को दम घुटता महसूस हुआ। एकाएक धुंध और सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर में 100 अंकों का उछाल आया। गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स सूची में आगरा का एक्यूआई 373 दर्ज किया गया।

4 of 6
प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाए युवक - फोटो : अमर उजाला
हवा में 30 गुना ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड और 7 गुना ज्यादा धूल कणों के कारण बेहद खराब हालात रहे, जिस वजह से लोगों को सांस लेने में मुश्किलें आईं। आने वाले चार दिनों में स्मॉग की चादर गहराने और प्रदूषण स्तर बेहद खतरनाक हो जाने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
उड़ रही धूल - फोटो : अमर उजाला
समस्या: रात 11 से एक बजे तक ज्यादा रहा प्रदूषण
रात 11 से एक बजे के बीच पार्टिकुलेट मैटर 2.5 कणों की मात्रा उच्चतम स्तर पर पहुुंची। सामान्य से 7 गुना ज्यादा 443 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक धूल कण पहुंचे। हालांकि पूरे दिन ही धूल कणों की संख्या 350 से ज्यादा बनी रही जो सामान्य से 6 गुना ज्यादा है। कार्बन मोनोऑक्साइड की खतरनाक मात्रा सबसे ज्यादा शाम 4 बजे और रात 9 बजे रही, जबकि सल्फर डाईऑक्साइड की सबसे ज्यादा मात्रा रात दो से तीन बजे के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा में छाया स्मॉग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
स्मॉग : अगले चार दिन और घना होगा
पर्यावरण वैज्ञानिक चंद्र शेखर शर्मा के मुताबिक अगले चार दिनों तक धुंध और कोहरे के कारण स्मॉग और गहराएगा तथा हवा में जहर घुलता जाएगा। अगले चार दिनों में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंचने के आसार हैं। जहरीली गैसों के साथ धूल कणों की मात्रा 8 गुना तक हो सकती है, जो बेहद खतरनाक स्तर पर जा पहुंचेगी। धूल कणों को कम करने के लिए शहर में पानी का छिड़काव जरूरी है, वहीं निर्माण गतिविधियों पर रोक लगानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें