लपकों ने ताजमहल की 950 टिकटें ऑनलाइन बुक कर लीं। इनकी कालाबाजारी की तैयारी थी लेकिन कर नहीं पाए। पुलिस का दावा है कि समय रहते इसकी सूचना मिल गई। लपकों के टिकट बेचने के ठिकानों पर सिपाही तैनात कर दिए। कई लपकों के घर दबिश भी दी। इस कारण ताज के पास आए ही नहीं। उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन थाना के प्रभारी निरीक्षक इकबाल हैदर ने बताया कि पांच दिन पहले एक लपका सलमान टिकट की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया था। उससे जानकारी मिली थी कि और भी लपके यही काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने पड़ताल की। एडवांस टिकट बुकिंग की जानकारी ली। इसी से पता चला कि 900 से ज्यादा टिकटें ताज के आसपास के लोगों ने ही बुक कराई हैं। ये सभी लपके हैं। शनिवार और रविवार को ज्यादा चौकसी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 7
ताजमहल पर सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी ने बताया कि लपकों के टिकट खरीदने की सूचना पर 31 अक्तूबर और एक नवंबर को अभियान चलाया गया। ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी गेट, अमरूद टीला, पुरानी मंडी, तांगा स्टैंड पर पुलिस सक्रिय रही। इस कारण लपके नहीं आए। टिकट बुकिंग की भी जानकारी ली गई है। शनिवार और रविवार को ज्यादा चौकसी रहेगी।
4 of 7
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे करते हैं कालाबाजारी
. एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट को खरीद लेते हैं।
. मोबाइल पर टिकट डाउनलोड हो जाती है।
. एक लपका ताज के आसपास सक्रिय हो जाता है।
. वह अपने मोबाइल में टिकट नहीं रखता है। पुलिस के पकड़ने पर कुछ नहीं मिलता।
. जब कोई पर्यटक नजर आता है तो वह उससे बात करता है। पर्यटक के राजी होने पर अपने साथी के पास ताज से दूर भेजता है।
. साथी के मोबाइल में टिकट का फोटो होता है, जिसे वो ब्लूटूथ और व्हाट्स एप के माध्यम से शेयर कर देता है। (पुलिस को गिरफ्तार लपके सलमान से पूछताछ में पता चला)
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी
पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि लपकों के टिकट खरीदने के मामले की जांच की जा रही है। इसमें कई लपकों को चिह्नित किया गया है। उन्हें सुबूतों के साथ पकड़ा जाएगा। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
6 of 7
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को 2719 सैलानियों ने देखा ताज
गुरुवार को 2719 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल को छोड़कर किसी भी अन्य स्मारक पर विदेशी पर्यटक नहीं पहुंचे। ताजमहल पर दिन भर में केवल 15 विदेशी पर्यटक ही आए, जबकि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा समेत किसी भी स्मारक पर विदेशी सैलानी नहीं पहुंचे।
अन्य स्मारकों में आगरा किला पर ताज के मुकाबले 18 फीसदी, फतेहपुर सीकरी में 6 फीसदी पर्यटक पहुंचे। सिकंदरा स्मारक में फतेहपुर सीकरी से ज्यादा सैलानी आ रहे हैं। इसी तरह रामबाग में भी मरियम के मकबरे से ज्यादा और एत्मादौला के लगभग बराबर पर्यटक पहुंच रहे हैं। विदेशी पर्यटकों की कमी के कारण पर्यटन उद्योग में रौनक नहीं आई है।