फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की सुबह ने सभी को चौंकाया, होली पर ऐसा रहेगा मौसम, जानिए आने वाले दिनों का हाल

Sun, 08 Mar 2020 12:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा, भीग गईं होली की लकड़ियां, कंडे
विज्ञापन
1 of 6
कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगकर चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह फुहारें पड़ी मगर झमाझम बारिश नहीं हुई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन 10 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। रविवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। लोग सोकर जागे तो उन्हें अलग की नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को जोरदार बारिश के बाद शनिवार को सुबह से ही फुहारें पड़ना शुरू हो गया। दोपहर बाद तक बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से पारे में बढ़ोतरी नहीं हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मॉस्क लगाए पर्यटक - फोटो : Amar Ujala
शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। आज एक एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा, मगर हवाएं चलेंगी, लेकिन 10 से 12 मार्च को बारिश के आसार बने रहेंगे। 

4 of 6
बारिश के बीच सड़कों से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मार्च 1960 में 41.3 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन इस दफा शुक्रवार को 21.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इस तरह 60 साल पुराना रिकार्ड नहीं टूट सका। हालांकि बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख चौराहों पर होलिका दहन के लिए लोगों ने लकड़ी, कंडे और कंटीली झाड़ियां इकट्ठी कर रखी हैं। दो दिन हुई जोरदार बारिश से यह सब भीग गया। कंडे गल गए। नौ मार्च को होलिका दहन है। ऐसे में चिंता सता रही है कि अब होली कैसे जलेगी। अगर रविवार को धूप नहीं निकली तो होलिका दहन में भी मुश्किलें आएंगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेत में बिछी गेहूं की फसल - फोटो : Amar Ujala
शासन के सर्वे में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 17 जिलों में 1.77 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।  आगरा में 12381.77 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति की सूचना मिली है। यहां बता दें कि 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर भारत सरकार की ओर से भी मुआवजा दिया जाता है। 41357 किसानों को 16.68 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि देय है। अनुदान राशि वितरित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आगरा को 1377.54 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें