फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश में मथुरा की सड़कें बन गईं ताल-तलैया, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Thu, 09 Jul 2020 11:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी मथुरा में बुधवार को दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से नाले उफना गए। सड़कें ताल-तलैया में तब्दील हो गईं। जर्जर सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक और राहगीर गिरते-फिसलते घर पहुंचे। मथुरा-वृंदावन के बीच का सफर अब और भी खतरनाक हो गया है। लोग लगभग दो किलोमीटर का सफर जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं। राया के संभागीय कृषि परीक्षण केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
नाले में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
शहर में नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, भूतेश्वर पुल के नीचे, डीग गेट, दरेसी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। लोगों बमुश्किल इन रास्तों से गुजरे। उधर, पीएमवी पॉलिटेक्निक से लेकर जयसिंहपुरा तक सीवर लाइन बिछाने के दौरान बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
पानी में रिक्शा खींचता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार द्वारा सीवर के लिए खोदे गए गड्ढों की मिट्टी को वहीं डाल दिया गया है। धीमी गति से चल रहे सीवर कार्य के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। बुधवार को हुई बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। मिट्टी न उठाए जाने के कारण लगभग दो किमी का रास्ता दलदल बन गया है। हालात बदतर हो गए हैं। दो पहिया वाहन चालक इस रास्ते से नहीं निकल पा रहे हैं।

4 of 6
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली बारिश में ही वृंदावन की सड़कें भी जलमग्न हो गईं। बारिश से नाले और नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। लोगों के कदम ठहर गए। इस अव्यवस्था से नगर निगम का मुख्य द्वार भी अछूता नहीं था। मुख्य गेट के आगे सड़क पर जलभराव हो गया। बांकेबिहारी जी को जाने वाले रोड पर नालों का पानी बहा। दाऊजी का तिराहा, सीएफसी क्षेत्र, मोतीझील क्षेत्र, गोपीनाथ बाजार, बांकेबिहारी बाजार की सड़कें ताल तलैया बन गईं।
विज्ञापन

5 of 6
गिरते-फिसलते घर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
पीएमवी पॉलिटेक्निक से लेकर जयसिंहपुरा तक दलदल बने रास्ते पर चलकर कई दो पहिया वाहन स्वामी गिरकर चुटैल भी हुए। वहीं तिपहिया और चार पहिया से भी लोगों को इस रास्ते से निकलना भारी पड़ा। पैदल जाने वाले लोग भी फिसलते दिखे। उधर, महापौर डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नालों की सफाई कराई गई है। कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या की शिकायत मिली है। जहां इसका निदान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जलभराव से लोगों को हुई दिक्कत - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जहां-जहां जलभराव होता है वह सभी प्वाइंट को हमने चिन्हित कर लिया है और इन स्थानों पर नालों के निर्माण के लिए जलनिगम ने 1547 लाख की डीपीआर भी भेजी है तथा नाला कवर किए जाने के लिए 19 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इनके पूर्ण होने पर जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें