फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं हजारों लोग, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Sep 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
जलभराव से बदतर हालात - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नगर निगम ने विकास के नाम पर भले ही करोड़ों खर्च कर दिए हों, लेकिन लाखों की आधी आबादी कच्ची गलियों और जलभराव के बीच नारकीय हालात में जीने को मजबूर है। आलम यह है कि घरों में पानी घुसने से कई परिवार पलायन कर गए हैं। तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के लोग इस हाल में जीते होंगे।  
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं हजारों लोग, देखें तस्वीरें

2 of 5
जलभराव से बदतर हालात - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी में शुक्रवार को सुबह झमाझम बारिश होने से जलभराव हो गया। बारिश होने से नई आबादी और 13 ग्रामसभाओं से सटे इलाकों में हालात बिगड़ रहे हैं। जल निकासी के इंतजाम नहीं होने से तमाम मकान पानी से घिर गए हैं। नगर निगम की बदइंतजामी के चलते शहर में तमाम क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सैकड़ों मकान पानी से घिरे हैं। जल निकासी नहीं होने से बारिश का पानी कच्ची गलियों के साथ घरों के अंदर तक घुस गया। 
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं हजारों लोग, देखें तस्वीरें

3 of 5
जलभराव से बदतर हालात - फोटो : अमर उजाला
कोटला रोड स्थित नाले की पटरी पर बसे मोहल्ला महादेव नगर, श्रीपाल कालोनी, किशन नगर, द्वारिकापुरी, नई आबादी के क्षेत्र उर्दू नगर, मोमिन नगर, लालपुर हजीरा, बिलाल नगर, छपरिया, किशन नगर, दुर्गेश के लोग बारिश के मौसम में नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर है। इन बस्तियों में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का पानी घरों के आसपास भरने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। 

यूपी के इस शहर में नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं हजारों लोग, देखें तस्वीरें

4 of 5
जलभराव से बदतर हालात - फोटो : अमर उजाला
जलभराव के कारण घर से बाहर निकलने को लोग लकड़ी के तख्ते या प्लास्टिक के टब का सहारा ले रहे हैं। लोग घरों में भरे गंदे पानी के बीच बैठकर समय काट रहे हैं। जलभराव के कारण अब इन बस्तियां पर संक्रामक बीमारियां का भी खतरा मंडराने लगा है। इसके बाद नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं हजारों लोग, देखें तस्वीरें

5 of 5
जलभराव से बदतर हालात - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी संजय का कहना कि कई बार आंदोलन, धरना प्रदर्शन, हाइवे जाम करने के बाद भी मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई। नाले का पूरा पानी मोहल्ले में भर जाता है।  सुरेश ने कहा कि कई दिनों से बारिश होने के कारण घर के बेसमेंट में पानी गया। दिन-रात पानी को बाहर निकालने में लगे रहते हैं। इसके बाद बारिश होने पर पानी दोबारा भर जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें