ताजमहल में बंदरों से निपटने के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने भले ही कोई इंतजाम नहीं किया हो, लेकिन अब पर्यटकों को सावधान करने के लिए बोर्ड जरूर लगा दिए हैं। ताजमहल परिसर में रॉयल गेट से लेकर सेंट्रल टैंक तक कई जगह बोर्ड लगाए गए हैं, इन पर बंदरों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 of 5
ताजमहल में बंदरों को झुंड
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों की समस्या विकराल हो चुकी है। यहां शिल्पग्राम से लेकर पूर्वी गेट और पश्चिमी गेटों पर तो बंदरों के झुंड रहते हैं। ताज में रॉयल गेट, मेहमानखाने से लेकर हर जगह काफी संख्या में बंदर रहते हैं। बंदर अक्सर ही पर्यटकों पर झपट्टा मारते हैं। फोटोग्राफी करने वालों के कैमरों पर भी झपट्टा मारते हैं।
विज्ञापन
ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज
3 of 5
ताजमहल में बंदर
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट पर खानपान की दुकान और आइसक्रीम पार्लर पर बंदरों के झुंड रहते हैं। एएसआई ने रोकथाम के लिए नगर निगम प्रशासन को कई दफा पत्र जरूर लिखे मगर इन पर अंकुश लगाने की कवायद नहीं की गई। पर्यटक भी कई दफा इन बंदरों को खानपान की चीजें देते हैं। इससे ये बंदर इसी जगह जमे रहते हैं।
ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज
4 of 5
चेतावनी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
नए साल पर ताजमहल में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ेगी। वहीं बंदरों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए एएसआई ने पर्यटकों के लिए ही चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। ताज महल के परिसर में कई स्थानों पर लगाए गए बोर्डों में पर्यटकों को बंदरों से दूरी बनाए रखने के लिए सावधान किया गया है।
ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज
5 of 5
बंदर के हमले में घायल हुई चीनी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल परिसर में बंदर कई विदेशी और देसी पर्यटकों पर हमला करके उन्हें काट चुके हैं। इसी साल बंदर ताज में कई विदेशी पर्यटकों पर हमला करके उन्हें काट चुके हैं। 15 से अधिक पर्यटक घायल हो चुके हैं। इसी तरह ताज के आसपास गोवंश और कुत्ते भी विचरते रहते हैं। कई दफा गोवंश भी ताज के गेटों पर पर्यटकों पर हमला कर चुके हैं।