फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी की दीवारें बोल रही हैं..., दे रहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 05 Jun 2019 02:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में स्मार्ट सिटी योजना के तहत फतेहाबाद रोड का कायाकल्प किया जा रहा है। न सिर्फ जन सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं बल्कि इसके सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। चार चांद लगाने के लिए दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। दीवारों पर बनीं तस्वीरें पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के तहत फतेहाबाद रोड का 102 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यहां तारों के लिए अलग से डक्ट बनाई जा रही है। ताकि तार खुले में न रहें। नाला निर्माण के साथ ही लैंड स्कैपिंग और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी में वॉल पेंटिंग का काम भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
वॉल पेटिंग के जरिए एतिहासिक शहर की झलक दिखाने का प्रयास किया गया है। दीवारों पर बनीं तस्वीरें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। हालांकि इससे पहले एमजी रोड पर वॉल पेंटिंग कराई गई थीं, लेकिन कुछ ही महीनों में वो बदहाल हो गईं।

4 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश से आगरा घूमने आने वाले पर्यटकों को एतिहासिक नगरी में भ्रमण का अहसास कराने के लिए एमजी रोड पर वॉल पेंटिंग कराई गई थीं। इसमें मुगलिया, ब्रज, साहित्य, संगीत थीम पर आकृतियां उकेरी गई थीं। यह काम सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं की मदद से किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से इन दीवारों का बेस तैयार करवाया गया था। पेंटिंग के लिए कलर तथा अन्य सामग्री सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने ही उपलब्ध कराई थी। शुरुआत में ये आकर्षण का केंद्र रही थीं लेकिन दीवारों का बेस खराब होने के कारण अब पेंटिंग खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें