मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के दौरान सोमवार को मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिला मतदाताओं ने घूंघट की ओट से जमकर वोट की चोट की। आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं ने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक की पूरी जिम्मेदारी निभाई। शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल की महिला मतदाता भी मतदान के लिए अपने बूथों पर पहुंचीं। कई स्थानों पर महिला मतदाताओं की पुरुषों की अपेक्षा लंबी-लंबी लाइनें लगी देखी गईं। ग्रामीण अंचल में महिलाएं घूंघट की ओट में वोट डालने पहुंचीं। पोलिंग बूथों पर जहां युवतियों की भीड़ रही, वहीं बुजुर्ग महिलाओं को लाइन में न लगाकर सीधे वोट डालने जाते देखा गया। महिला मतदाताओं की भीड़ ने इस बात को पूरी तरह से साबित कर दिया कि अब महिलाएं लोकतंत्र में मतदान करने में किसी प्रकार से पीछे नहीं हैं।