फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद बवाल के उपद्रवी अब बदलने लगे हुलिया, फोटो जारी होने पर कइयों ने छोड़ा शहर

Mon, 30 Dec 2019 02:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
शुक्रवार को हुए उपद्रव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बीते बीस दिसंबर को उपद्रव करने वालों के फोटो पुलिस और प्रशासन की ओर जारी किए जाने के बाद हड़कंप मचा है। इनके फोटो शहर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा कर दिए गए हैं। खबर है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए कई आरोपी दाड़ी साफ करा रहे हैं तो कोई हेयर स्टाइल बदल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बीस दिसंबर को सुहागनगरी को आग में झोंकने वालों के फोटो, वीडियो भी पुलिस के हाथ लगना शुरू हो गए हैं। पिछले दिनों सौ से अधिक आरोपियों के फोटो जारी किए हैं। इन सभी के पोस्टर शहर के चौराहों पर लगा दिए गए हैं। इसके बाद से पुलिस को गच्चा देने के लिए युवक अपना लुक बदल रहे हैं। इसके लिए हेयरस्टाइल में बदलाव के साथ ही दाढ़ी को भी नए ढंग से सेट करवाया जा रहा है या फिर दाढ़ी हटवाना शुरू कर दी है। रविवार को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के सैलून पर कुछ लोग इस तरह की चर्चा करते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंद्रवार गेट स्थित हजाम की दुकान पर एक युवक ने दाढ़ी कटवाने के साथ हेयर स्टाइल बदलवाई। सैलून संचालक कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं। युवक का कहना था कि उसका दोस्त शहर छोड़ गया। शीतल खां रोड, रामगढ़ रोड पर इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। एक युवक बोला जब पुलिस गोली चला रही थी तो हम क्या करते हम तो मजबूर थे। उपद्रवियों में कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले युवकों के फोटो भी शामिल हैं। बताते हैं कि इनके नाम-पता पुलिस के पास तक पहुंच गए हैं।
 

4 of 5
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
बीस दिसंबर को उपद्रव के दौरान पुलिस पर पथराव के साथ-साथ फायरिंग करने वालों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोजाबाद पुलिस ने लगाए बैरियर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात फिरोजाबाद का कहना है कि उपद्रवियों को चिन्हित करने का काम काफी तेजी से चल रहा है। उपद्रवी चाहे हुलिया बदल लें या हेयर स्टाइल, नाम पता संज्ञान में आने के साथ उनकी गिरफ्तारी करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें