फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में बंद होंगे वीआईपी दर्शन, अब आम लोगों की तरह ही मिलेंगी सुविधा

Mon, 22 Aug 2022 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंगला आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। रविवार को डीएम और एसएसपी ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंदिर प्रबंधन और सेवायतों से मंथन कर आगामी रणनीति पर विचार किया। निरीक्षण में तय हुआ कि कोई कितना भी बड़ा वीआईपी क्यों न हो, उसे आम लोगों के बीच से दर्शन करने होंगे। बिना प्रबंधन की अनुमति लिए कोई वीआईपी गैलरी में नहीं जा सकेगा। 

वृंदावन पहुंचे डीएम और एसएसपी

डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी अभिषेक यादव रविवार की दोपहर वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास की गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान यह आंकलन करने का प्रयास किया गया कि भीड़ के दबाव से निपटने के लिए बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले किन प्रवेश और निकास मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी व एसएसपी के नेतृत्व जनपद के आलाधिकारियों द्वारा पुलिस चौकी के सामने सामने वाली गली, राधावल्लभ मंदिर की ओर जाने वाली गली, जंगलकट्टी, हिसारियान गली, हवेली की ओर जाने वाले संकरे मार्ग का अध्ययन किया। जिससे 2 तथा 3 नंबर गेट से दर्शनार्थियों को मंदिर प्रवेश कराया जा सके। इसके साथ ही रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत हो सके। अधिकारियों ने मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा, सेवायत गोपी गोस्वामी, आभाष गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी से वार्ता कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे। 

गोस्वामियों द्वारा अधिकारियों को मंदिर में व्याप्त खामियों की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने मंदिर प्रबंधन के साथ बैठकर इन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिकारियों ने मंदिर के कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। जहां आईटी सेल का एक कांस्टेबल नियुक्त किया गया है। जो गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि नए नजरिये से सारे प्वाइंट की पड़ताल की जा रही है। इसमें कैसे सुधार हो सकता है, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़े पर्वों पर मेडिकल की सुविधा भी मंदिर के आसपास उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सदर आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

4 of 6
बालकनी में खड़े आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वीआईपी कल्चर बदलने पर जोर

बांकेबिहारी मंदिर का निरीक्षण करने आए डीएम और एसएसपी ने वीआईपी कल्चर को समाप्त करने पर बल दिया। दोनों अधिकारियों ने मदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा से कहा कि कोई भी कितना भी बड़ा वीआईपी क्यों न हो, बिना मंदिर प्रबंधन की पहले ली गई अनुमति के वीआईपी गैलरी में प्रवेश न करे तो अच्छा होगा। इसके साथ उन्होंने मंदिर आने वाले वीआईपी मार्ग को भी बदलने पर जोर दिया, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन

5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

मौत का कारण आया दम घुटना

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुई भगदड़ के शिकार हुए राम प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम प्रसाद की मृत्यु का कारण दम घुटना आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिवार के आग्रह के बाद रविवार को राम प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। इधर, मृतक की बेटी अंजली ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के गेट नंबर-4 पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड बेहोश

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद रविवार को भी भीड़ का दबाव रहा। इस दबाव में मंदिर में तैनात निजी महिला सुरक्षा गार्ड की तबियत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को गेट नंबर 4 पर शोभा अन्य गार्ड के साथ ड्यूटी पर थी। इसी दौरान गर्मी एवं उमस के चलते अचानक वे बेहोशी की हालत में गिर पड़ी। सहयोगी साथी सुरक्षा गार्ड उन्हें बिना समय गंवाए उठाकर मंदिर के निकट स्थित सेठ हरगुलाल हवेली में संचालित क्लीनिक पर इलाज के लिए ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें