फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर हादसाः आग की लपटों के बीच फरिश्ता बन आए ग्रामीण, बचा लीं कई जान

Fri, 28 Jul 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली हाईवे पर अरसेना में टैंकर की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर ट्राली सवार श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। हादसे का पता चलते ही गांव अरसेना से बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। कुछ लोग टैंकर और ट्राली के नीचे तो कुछ लोग सड़क पर पड़े हुए थे। उन्होंने घायलों को किसी तरह निकाला। तब तक पुलिस नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों ने 24 घायलों को सम्राट हास्पिटल में पहुंचाया, जबकि 14 लोगों को श्रीजी हास्पिटल में ले गए।
विज्ञापन

2 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की जानकारी तुरंत दे दी गई थी। मगर, पुलिस को आने में 30 मिनट लग गए। हादसे के पौन घंटे बाद चार दमकल पहुंची। टैंकर में आग लगने के कारण घायलों में निकालने में देरी हुई। दमकल कर्मियों ने करीबन एक घंटे में आग बुझाई। तब उसके नीचे से दो शव निकाले गए। कुल पांच लोग जले थे। इनमें से तीन की मौत हुई। पुलिस की लापरवाही से लोगों में आक्रोश था।
विज्ञापन

3 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आग लगने पर लोगों को लगा कि टैंकर में पेट्रोल भी भरा हुआ है। इससे टैंकर के फटने की आशंका पर भगदड़ मच गई। ढाबे से लोग दूर भाग गए। हालांकि टैंकर में पेट्रोल नहीं था। टैंकर आगरा के किसी व्यक्ति का बताया गया है।

4 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कोई देरी नहीं की। उन्हें जो वाहन मिला उससे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। किसी को बाइक तो किसी को टैंपो में लेकर गए। हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने एक तरफ ट्रैफिक रोक दिया था। हालांकि बाद में दोनों तरफ के वाहनों को एक ही तरफ से निकाला गया। इससे देर रात तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

5 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर एसडीएम किरावली अरुण कुमार और एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पहुंच गए। इसके अलावा दो थानों की पुलिस भी आ गई। वैष्णवी ढाबे के सामने जिस जगह पर दोनों ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी वहां पर काफी अंधेरा था। पुलिस का कहना था कि तेज रफ्तार टैंकर को अंधेरे में अंदाजा नहीं रहा और वह ट्राली में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर ट्रालियां एटा के अमर सिंह और वीरेंद्र की थी। एक ट्रैक्टर ट्राली में करीबन 40 लोग सवार थे। चरन सिंह और माता प्रसाद ने बताया कि काफी संख्या में लोग ट्रालियों से उतर चुके थे। अगर, कुछ देर पहले हादसा होता तो कई और लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें