फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुआ शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, कहीं उतारे कपड़े तो कहीं रोक दी रेल

Fri, 28 Jul 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों का विरोध ‌प्रदर्शन लगातार जारी है। दिन बढ़ने के साथ-साथ ये प्रदर्शन उग्र होते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तीसरे दिन आगरा और आसपास जिलों में देखने को मिला। अपनी नौकरी बचाने के लिए शिक्षा‌मित्रों ने कहीं अर्द्धनग्न हो प्रदर्शन किया तो कहीं ट्रेन रोक दी। 
विज्ञापन

2 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में पूर्व की यूपी सरकार द्वारा सहायक शिक्षक पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने हालांकि शिक्षामित्रों को न्यूनतम वरीयता हासिल करने का विकल्प दिया लेकिन शिक्षामित्रों की मांग है यूपी सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करे। 
विज्ञापन

3 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इसीलिए वे प्रदर्शन कर रहे हैं। आगरा में तीसरे दिन डायट परिसर में एकत्र हुए हजारों शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल के घर तक जुलूस निकाला। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा था। 

4 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इधर मथुरा में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शिक्षामित्र मथुरा जंक्‍शन स्टेशन पर पहुंच गए। यहां रेल रोककर विरोध जताया और प्रदेश व केंद्र सरकार से उनकी नौकरी वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ये सभी सांसद हेमा मालिनी के कार्यालय भी गए थे और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आवास का घेराव भी किया था। इसके बाद श्रीकांत शर्मा ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इधर एटा में तीसरे दिन हाईवे पर जाम लगाते हुए शिक्षामित्रों ने अपने कपड़े उतार दिए और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी काफी देर तक हाईवे पर जमे रहे। इस दौरान उन्हें हटाने को लेकर पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह के प्रदर्शन फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले में भी देखने को मिले। शिक्षामित्रों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से स्कूलों का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया और विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांग मनवाने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें