फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर

Wed, 08 Jul 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मांट टोल प्लाजा पर लगाया विकास दुबे का बड़ा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश कान्हा की नगरी में की जा रही है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना के गेस्ट हाउस और आश्रमों पर पुलिस की नजर है। पुलिस का मानना है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे सुरक्षित स्थान मानते हुए मथुरा में छिपा हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
मांट टोल प्लाजा पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा पुलिस 24 घंटे वाहनों की चेकिंग कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं टोल प्लाजा के बूथों पर विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये के इनाम के पोस्टर व पम्पलेट लगा दिए हैं। 

ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर की आगरा जोन में भी तलाश, चप्पे-चप्पे पर लगे पोस्टर, पुलिस अलर्ट

 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद सिपाही जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर मुठभेड़ को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस विकास दुबे का सुराग नहीं लगा सकी है। विकास दुबे पर इनाम की राशि एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी गई है। मथुरा के निकट हरियाणा और राजस्थान की सीमा को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर पुलिस सक्रिय हो गई है। बता दें कि कानपुर में हुई मुठभेड़ में मथुरा के लाल जितेंद्र पाल ने शहादत दी थी।

4 of 6
मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस की टीमें कुख्यात को तलाश कर रही हैं। विकास दुबे को पकड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल प्लाजा पर भी उसकी बड़ी फोटो लगाई गई हैं। इसके अलावा एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अब टोल प्लाजा के दोनों तरफ 24 घंटे वाहन चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। आने-जाने वाली हर कार की सघन चेकिंग हो रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
टूंडला टोल प्लाजा पर लगे विकास दुबे के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
मांट टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आगामी आदेश तक दोनों तरफ वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीहड़ से सटे गांवों में लगाए गए विकास दुबे के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
ढाई लाख के इनामी विकास की चंबल के बीहड़ में तलाश
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले ढाई लाख के इनामी कुख्यात विकास दुबे की तलाश अब चंबल के बीहड़ में शुरू हो गई है। पुलिस को आशंका है कि इटावा, पचनदा के रास्ते शातिर अपराधी चंबल के बीहड़ में आ सकता है। मंगलवार को थाना पिनाहट व मनसुखपुरा पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रों के बीहड़ किनारे स्थित गांवों में उसके पोस्टर चस्पा किए। सीओ पिनाहट ने मंगलवार को पिनाहट सर्किल के चारों थानों के थानाध्यक्षों के साथ बैठक भी की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुख्यात अपराधी से संबंधित चर्चा हुई। सीओ ने पुलिस को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। सीओ पिनाहट मोहसिन खान ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि ढाई लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे चंबल के बीहड़ में हो सकता है। जिसके लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बताया कि बीहड़ में कॉम्बिंग भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें