फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Arrested: उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी यूपी पुलिस की नाकामी, दुर्दांत को मार देना चाहिए: शहीद के पिता

Fri, 10 Jul 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
शहीद बबलू कुमार के परिजनों ने कहा- विकास को मिले कड़ी सजा - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार की सुबह इसकी खबर मिलने के बाद शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सुकून मिला। हालांकि उनको दुख इस बात का है कि विकास दुबे जिंदा पकड़ा गया है। आगरा के शहीद सिपाही के पिता ने कहा है कि मध्य प्रदेश में हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी में उत्तर प्रदेश पुलिस की नाकामी झलकती है। उस दुर्दांत को मार देना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
शहीद सिपाही बबलू कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में दो जून की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गईं थीं। हमले में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इनमें आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के पोखर पांडेय निवासी सिपाही बबलू कुमार भी शामिल थे। इस घटना के बाद से मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार चल रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
घटना के सातवें दिन हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया। वो वहां महाकाल मंदिर में गया था। विकास दुबे की गिरफ्तारी से शहीदों के परिजनों के दिल को थोड़ी तसल्ली मिली है। शहीद बबलू कुमार के पिता छोटेलाल का कहना है कि उज्जैन में दुर्दांत विकास दुबे की गिरफ्तारी में यूपी पुलिस की नाकामी है। 

4 of 7
शहीद के पिता छोटेलाल - फोटो : अमर उजाला
शहीद के पिता ने कहा कि दुर्दांत विकास दुबे को शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सौंप देना चाहिए। उसको वैसे ही तड़पा-तड़पाकर मारना चाहिए, जैसे उसने बहादुर पुलिसकर्मियों को मारा था। इसके साथ ही चौबेपुर थाने के एसओ तथा चौकी इंचार्ज को भी कड़ी सजा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
शहीद सिपाही बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
सिपाही बबलू कुमार के परिवार की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं है। उनके पिता छोटेलाल के पास खेत नहीं हैं। चार भाइयों में बबलू तीसरे नंबर का था। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। बबलू के सिपाही बनने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी, लेकिन डेढ़ साल की नौकरी में वो शहीद हो गए। 
विज्ञापन

6 of 7
शहीद बबलू कुमार का बड़ा भाई बंटू सिंह - फोटो : अमर उजाला
शहीद बबलू कुमार के बड़े भाई ने कहा कि आरोपी विकास दुबे का एक हाथ एक पैर काट देना चाहिए तथा उसका उसी बिकरू गांव में एनकाउंटर किया जाना चाहिए, जिससे उत्तर प्रदेश के अन्य अपराधियों को सबक मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करता हुआ शहीद सिपाही बबलू कुमार का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवारों को सौंप दें : दिनेश
शहीद के बड़े भाई दिनेश और तहेरे भाई संजीव का कहना है कि विकास दुबे को उन आठ परिवारों को सौंप देना चाहिए जिनके लाल मुठभेड़ में शहीद हुए। वे भी सजा मुकर्रर करें। ऐसे अपराधी को सजा इतनी कड़ी मिलनी चाहिए कि उससे अन्य अपराधियों में खौफ पैदा हो। शहीद के पिता छोटे लाल का यह भी कहना है कि जिन पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे का साथ दिया है, उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। बोले किहत्यारों और गद्दारों को बराबर सजा मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें