आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की जसवंत नगर कॉलोनी में सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुए बवाल में एक की जान चली गई, जबकि चार घायल हो गए। आरोपी पक्ष के लोग घर से फरार हो गए हैं। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मंगलवार को खाकी के साये में दुल्हन की विदाई हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
घटना में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
जसवंत नगर कालोनी निवासी रामनिवास शर्मा की बेटी मीनू की बरात सोमवार रात को आगरा कैंट क्षेत्र से आई थी। शादी का कार्यक्रम शाहदरा स्थित केला देवी मैरिज होम में चल रहा था। कॉलोनी में ही रामनिवास के घर से 200 मीटर की दूरी पर जयवीर के भाई महावीर की बेटी पूजा की शादी थी।
विज्ञापन
3 of 7
मृतक धीरज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के दौरान महावीर का बेटा प्रदीप की बाइक रामनिवास के घर आए बराती से टकरा गई। इस पर बरातियों ने उसकी पिटाई कर दी। प्रदीप ने घरवालों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग आ गए। जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस बवाल में गोली लगने से गोली दुल्हन मीनू के जीजा खंदौली के नगला नीम निवासी धीरज की मौत हो गई।
4 of 7
घटनास्थल पर टूटी पड़ी कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
घटना में दुल्हन मीनू के भाई आकाश, योगेश, मामा फिरोजाबाद निवासी कमलेश और दिनेश घायल हुए हैं। परिवार के लोग उनका उपचार करा रहे हैं। इस कारण परिवार में कोई नहीं था। इस पर पुलिस ने सोमवार देर रात जैसे-तैसे मीनू के फेरों की रस्म अदा करवाई।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस की मौजूदगी में हुई दुल्हन की विदाई
- फोटो : अमर उजाला
जयवीर पक्ष के लोग घरों से फरार हो गए। इस पर पूजा की शादी की रस्में भी पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुईं। उसे मंगलवार सुबह तकरीबन दस बजे विदा कराया गया। वहीं दोपहर एक बजे पुलिस की मौजूदगी में मीनू की विदाई हुई। शाम चार बजे उसके जीजा के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
6 of 7
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रामनिवास मूलरूप से फिरोजाबाद के एका के रहने वाले थे। उनकी कई साल पहले मौत हो गई थी। इस कारण उनकी बेटी मीनू की शादी चाचा जेपी शर्मा कर रहे थे। वो प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं जयवीर के भाई महावीर कासगंज के सिकंदरपुर में रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी हैं। इस कारण वह अपनी बेटी पूजा की शादी करने भाई के घर आए थे। उनका परिवार फरार हो गया है।
अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन व रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि मृतक धीरज के साले आकाश पुत्र महावीर ने जयवीर, सौरभ, पंकज, प्रदीप और आकाश सहित दस अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।