आगरा की बहादुर बेटी संजलि 75 फीसदी झुलसी हुई थी, पूरे शरीर में जलन और तड़प थी, ठीक से बोल नहीं पा रही थी। शब्द टूट रहे थे, लेकिन मां अनीता को साथ देखा, तो हिम्मत जुटाई। उसने बहुत धीमी आवाज में मन की पीड़ा बताई।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड: मरने से पहले बहादुर बेटी ने मां से कही ये बातें, जानकर छलक पड़ेंगे आंसू
2 of 7
छात्रा संजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटी को इस हाल में देख मां की आंखें आंसुओं से भरी थी, गला रूंधा था लेकिन कलेजे को मजबूत कर उससे बात की। बेटी बोली, मां...मुझे नहीं पता, मुझे किसने जलाया है, शायद बच न पाऊं, अगर बच गई और पता चल गया कि मुझे किसने जलाया, तो उसे छोड़ूंगी नहीं। उसने मां को कसम दी कि अगर बच न पाऊं, तो तुम मेरे हत्यारों को छोड़ना नहीं।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड: मरने से पहले बहादुर बेटी ने मां से कही ये बातें, जानकर छलक पड़ेंगे आंसू
3 of 7
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मां अनीता कहती हैं, मेरी संजलि से बहुत कम बात हो पाई, बहुत सारी बातें थी उसके पास मुझे बताने के लिए लेकिन बहुत कम बता पाई। उसे 18 दिसंबर को जलाया गया था, उसी रोज बात हो पाई। 19 को तबीयत बिगड़ती चली गई। 18 को उसने शाम और फिर रात को बात की।
संजलि हत्याकांड: मरने से पहले बहादुर बेटी ने मां से कही ये बातें, जानकर छलक पड़ेंगे आंसू
4 of 7
छात्रा संजलि
- फोटो : अमर उजाला
उसने कहा था, मां लाल रंग की बाइक पर दो लड़के थे। दोनों हेलमेट लगाए थे, मैं ठीक से देख नहीं पाई, देखती भी कैसे, मैं तो जल रही थी, खुद को बचाने में लगी थी, हत्यारों ने मुझे धक्का दे दिया था, साइकिल से गिर गई थी। तभी थोड़ी सी नजर उन पर पड़ी। पता नहीं कौन थे? मुझे क्यों जला दिया। पर बहुत बुरा किया।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड: मरने से पहले बहादुर बेटी ने मां से कही ये बातें, जानकर छलक पड़ेंगे आंसू
5 of 7
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम
- फोटो : अमर उजाला
संजलि ने कहा कि मां, ये दर्द मुझसे सहन नहीं हो रहा, बहुत जलन हो रही है। अभी भी ऐसा लग रहा है जैसे पूरा बदन आग से घिरा हो। मां बताओ ना, डॉक्टर क्या कह रहे हैं, मैं बच पाऊंगी या नहीं। यह कहते कहते अनीता चुप हो जाती हैं। शायद उनके जहन में अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराहती बेटी की यादें जोर मारती हैं। फिर खुद को संभालकर कहती हैं, संजलि ने कुछ और बातें बताई थीं।
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड: मरने से पहले बहादुर बेटी ने मां से कही ये बातें, जानकर छलक पड़ेंगे आंसू
6 of 7
छात्रा संजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वह कह रही थी मुझे चाचा विजय बहुत परेशान करते थे, रास्ता रोकते थे, पर ये भी पुरानी बातें हैं। संजलि के आखिरी शब्द यही थे, मेरे साथ बहुत बुरा हुआ है, ऐसा किसी के साथ न हो, अगर मैं बची और पता चला कि मुझे किसने जलाया, तो उन्हें छोड़ेंगी नहीं, खुद सजा दूंगी। इसके बाद मां से वचन लिया, अगर मैं न बच पाऊं तो यह काम तुम्हें करना है, मेरे हत्यारों को छोड़ना नहीं।
संजलि हत्याकांड: मरने से पहले बहादुर बेटी ने मां से कही ये बातें, जानकर छलक पड़ेंगे आंसू
7 of 7
संजलि
- फोटो : अमर उजाला
मां अनीता का कहना है कि जैसे मेरी संजलि को जलाया गया, वैसे ही उसके हत्यारों को सरेआम जिंदा जलाया जाए। तब माना जाएगा कि उसे इंसाफ मिला। उनकी पीड़ा इस बात की भी है कि पुलिस इस केस का खुलासा नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि जो नेता कोरे आश्वासन दे रहे हैं, उन्हें चाहिए कि केस के खुलासे के लिए ताकत लगाएं। हत्यारों का पता लगे, उन्हें सजा मिले ताकि और किसी बेटी के साथ ऐसा न हो, यही संजलि को न्याय होगा।