फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मंडल में कोहरे का कहर, दोनों एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराए, दर्दनाक हादसों से सहमे लोग

Sat, 13 Feb 2021 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
फिरोजाबाद और मथुरा में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे ने कोहराम मचा दिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। फिरोजाबाद और मथुरा जिले में हुए इन हादसों में एक बस चालक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।  अगली स्लाइड्स में देखिए दर्दनाक हादसों की तस्वीरें.... 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह कोहरे के कारण मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास चार बसों समेत कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
फिरोजाबाद हादसा: एक्सप्रेसवे किनारे खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार तड़के चार बजे से ही घना कोहरा छाया था। सुबह तकरीबन सात बजे कोहरे के कारण लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 77 पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। सभी वाहन आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। वाहनों की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 

4 of 6
फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराए कई वाहन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक बस के चालक भरत सिंह निवासी चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की मौत हो गई। कई घायल यात्री सैफई रेफर किए गए हैं। क्रेन मंगाकर सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में चार बसें, एक एंबुलेंस और कई कारें शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए वाहन - फोटो : अमर उजाला
कोहरे का कहर मथुरा जिले में भी देखने को मिला। थाना मांट क्षेत्र में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछे से आ रहे वाहनों को रुकवा दिया। इसके बाद एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए कई वाहन - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे वाहनों को टोल प्लाजा पर लगे ब्रेकर दिखाई न देने से एक दूसरे से वाहन भिड़े हैं। घायलों के नाम पते की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें