फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: मुख्यमंत्री योगी करेंगे 40 दिवसीय कुंभ बैठक का शुभारंभ, यमुना किनारे बसा 'आस्था का नगर'

Sat, 13 Feb 2021 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक: मेला क्षेत्र में बसाया गया संस्कृति ग्राम - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार कुंभ से पहले ब्रज की पावन भूमि पर 40 दिवसीय कुंभ बैठक मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को करेंगे। वृंदावन में यमुना नदी किनारे यह धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद करा रहा है। वृंदावन कुंभ बैठक मेले में देशभर से हजारों साधु-संत शामिल होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने भव्य व्यवस्थाएं की हैं। 


विज्ञापन

2 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक: मेला क्षेत्र में बनाया गया पंडाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद शैलजाकांत मिश्रा ने बताया कि वृंदावन कुंभ बैठक का पहला शुभ स्नान दिवस 16 फरवरी को है, लेकिन मेले का शुभारंभ 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है। कुंभ क्षेत्र में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक: मेला क्षेत्र में लगी टंकी से पानी पीते संत - फोटो : अमर उजाला
मेला अधिकारी और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने कहा कि मेले में पीने के लिए गंगा जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने यह भी कोशिश की है कि कुंभ बैठक के दौरान यमुना नदी में गंगा के पानी के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित किया जाए। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में एक सब-स्टेशन स्थापित किया गया है।

4 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक - फोटो : अमर उजाला
मेले में ब्रज संस्कृति पर आधारित अनूठा गांव बसाया जाएगा। इसमें ब्रज की प्राचीन धरोहर, पुरातत्व अवशेष, स्थल, ललित कला और धार्मिक महत्व से जुड़े स्थलों की तस्वीरें नजर आएंगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ परिषद की ओर से ब्रज संस्कृति गांव में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेला क्षेत्र में अस्थायी पुलिस लाइन, पत्रकारों के लिए शिविर और स्नान के लिए अस्थायी घाट बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक 202: मेला क्षेत्र में बना पंडाल - फोटो : अमर उजाला
40 दिवसीय कुंभ बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संत भी खुश हैं। अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने कहा कि वृंदावन कुंभ बैठक को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस आयोजन में अखाड़े और साधु-संतों की मंडलियां शामिल होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें