फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: वीरगाथा सुन आंखें हुईं नम, शौर्य, साहस और शहादत को किया गया नमन; वीर नारियों का हुआ सम्मान

Mon, 14 Aug 2023 10:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
Independence Day: वीर नारियों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' अभियान की शृंखला में सोमवार को पीली कोठी वजीरपुरा में 25 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इसमें 1971 में पाकिस्तान से युद्ध, कारगिल युद्ध व अन्य विशेष अभियानों में शहीद बलिदानियों के परिजन शामिल हुए। उनकी शहादत का सम्मान करते हुए प्रशस्तिपत्र देकर वीरांगनाओं का मान बढ़ाया गया।

सम्मान समारोह में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, भरतपुर समेत आसपास के जिलों के शहीद और पुलिस में फर्ज निभाते शहीद हुए जवानों की वीरगाथा सुनाई गई। शहीदों की शौर्य गाथा सुनकर लोग उत्साह से भर उठे। हालांकि आंखें भी नम हुईं। देश के शहीद अमर रहें, भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन

2 of 6
Independence Day: शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि देश के लिए शहीद और सीमा पर तैनात सैनिक के बलबूते ही हम ये मंच आज साझा कर पा रहे हैं। उन्होंने शहीदों के परिजन से कहा कि कानून संबंधी किसी भी परेशानी पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Independence Day: वीर नारियों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
पीली कोठी के स्वामी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन डॉ. संजय बंसल ने किया। कार्यक्रम में स्क्वाॅड्रन लीडर एके सिंह, न्यूरोसर्जन डॉ. नरेश शर्मा, उद्यमी पूरन डावर, डॉ. नीतू चौधरी, कुंवर आशीष प्रताप सिंह, अरुनिका सिंह, अमित सिंह, अद्वैत सिंह ने भी शहीदों के परिजन को नमन किया।

4 of 6
Independence Day: कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं वीर नारियां व अन्य - फोटो : अमर उजाला
वजीरपुरा की ऐतिहासिक पीली कोठी में दो घंटे का आयोजन शौर्य, साहस और शहादत के नाम रहा। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से कारगिल तक का खाका खिंचता चला गया। शौर्यगाथा सुनते वक्त कई बार जेहन में जोश और उत्साह का संचार हुआ तो शहादत के बाद की वेदना ने आंखें नम कर दीं। इन सबके बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

5 of 6
Independence Day: कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे अतिथि - फोटो : अमर उजाला
पूरा आयोजन करीब दो घंटे का रहा। शुरुआत वर्ष 1971 के शहीदों के सेना में भर्ती होने और शहादत की दास्तां से हुई। ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन रक्षक और कारगिल में शहीद वीर सपूतों का जिक्र ओजस्वी तरीके से किया गया। वेदना के पल ने परिजन की आंखों से आंसू छलका दिए। अपनों के जाने का गम जरूर था, लेकिन शहादत का गर्व उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Independence Day: कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त व अन्य - फोटो : अमर उजाला
संचालक के हर शब्द को लोगों को रोमांचित कर रहे थे। लोगों ने उन्हें दिल से सुना और और खड़े होकर शहीदों को नमन किया। कारगिल युद्ध के शहीद जितेंद्र सिंह चौहान, महेश दीक्षित जैसे रणबांकुरों की वीरगाथा सुन लोगों की आंखें भर आईं। एक-एक करके आगरा और आसपास के जिलों के 28 शहीदों की बहादुरी की गाथा सुनकर लोगों देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हुए। जोश ऐसा कि हर लाइन पर के बाद भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें