मेरे हिरदे जगी है उमंग नई...आज आई बहार वसंत। वसंत पंचमी को अभी एक दिन शेष है लेकिन दयालबाग में वसंत की उमंग और उत्साह हिलोर ले रहा है। जन-जन के मन में ‘वसंत’ भाव है। हर कोई पीले वस्त्रों में नजर आ रहा है। दयालबाग में मुख्य आयोजन 22 जनवरी वसंत पंचमी के दिन होगा।
विज्ञापन
2 of 5
वसंत पंचमी पर खिल उठे फूल
- फोटो : अमर उजाला
तैयारियां अंतिम रूप में हैं। जगह-जगह आकर्षक रंगोली सजाई जा रही हैं। तोरणद्वार अंतिम रूप ले चुके हैं तो पार्क, गलियां और हर घर पीली छवि लिए हुए है। मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने बताया कि आयोजन में देश-विदेश में रहने वाले राधास्वामी मत के करीब 20,000 अनुयायी शामिल होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
बनाई आकर्षक रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर दयालबाग में बच्चों के लिए मनोरंजक खेलकूद और बेबी शो हुआ। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जमकर धमाल मचाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पीली टोपी, पीली जैकेट पहनकर बच्चे बड़े आकर्षक लग रहे थे।
4 of 5
खिल उठी है सारा नजारा
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में तीन महीने से दो साल के ग्रुप में संत सुधीर, दो से चार साल के ग्रुप में सुमति सिंह, चार से छह साल ग्रुप में तराना सत्संगी और छह से आठ साल के ग्रुप में प्रतीक बख्शी विजयी रहे। इनको पुरस्कृत किया गया।
वसंत पंचमी के लिए राधास्वामी सत्संग, स्वामी बाग में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 जनवरी को सत्संग का आयोजन होगा। इसके लिए रविवार को समाध क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।