फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीकः बीहड़ की वादियों में परिंदों ने बांधी 'प्रेम की डोर', खिंचे चले आए देशी-विदेशी पर्यटक

Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पक्षी - फोटो : अमर उजाला
गुलाबी सर्दी के दिन की गुनगुनी धूप में जलक्रीड़ा करते घडियाल, प्रेम की डोर से बंधे पक्षी वेलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही पर्यटकों को रिझा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...


देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
रुडीशेल्डक की प्रेम की कहानी सुन और चंबल में देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों चंबल में सैलानियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
बीहड़ की वादियों में पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ब्लैकविंग्ड स्टिल्ट, बार हैडेड गूज, इंडियन स्कीमर के नदी किनारे पर प्रेमालाप के नजारे लोगों को खूब भा रहे है। वेलेंटाइन वीक की पूर्व बेला पर चंबल पहुंचे यूएसए के क्रिस्टिन, सुसान, न्यूजर्सी के डॉग मैक्निक, कनाडा की सेचैम आदि ने इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बताया। 

4 of 5
चंबल नदी में घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
बीहड़ की वादियां भी उनको खूब भायीं। बोले यहां पर परिंदों का प्यार वेलेंटाइन वीक में उन्हें खींच लाया है। घड़ियाल, मगरमच्छ की जलक्रीड़ा के साथ ही परिंदों का आकर्षण चंबल की खूबसूरती को बढ़ाने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंबल सेंचुरी चेक पोस्ट
बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि वेलेंटाइन वीक में परिंदों की मौजूदगी पर्यटकों को चंबल की ओर ला रही है। चंबल सफारी जरार के डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि चंबल की गोद में वेलेंटाइन वीक में पहुंचने वाले पर्यटकों की तादात बढ़ रही है। 


देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें