अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा में दो घंटे रुकेंगे। सोमवार शाम 4.45 बजे ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। ट्रंप और मेलानिया गोल्फ कार्ट से 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। वे ताजमहल में करीब एक घंटा रुकेंगे। जानिए इस दौरान वो क्या क्या देखेंगे...
विज्ञापन
2 of 8
ताजमहल का पूर्वी गेट
- फोटो : Amar Ujala
फतेहाबादी दरवाजे से दाखिल होंगे ट्रंप-मेलानिया
ताज में ट्रंप और मेलानिया पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे। यह पूर्व की ओर है। पहले इसका नाम फतेहाबादी दरवाजा था। ताजमहल में इसे सबसे आखिर में बनाया था। ताज में तीन गेट हैं। पूर्वी और पश्चिमी एकरूप हैं। दक्षिणी गेट अलग है। तीनों गेट लाल पत्थर के बने हैं।
विज्ञापन
3 of 8
जिलूखाना या फोरकोर्ट
- फोटो : Amar Ujala
जिलूखाना में गाड़ी से उतरेंगे
ट्रंप मेलानिया ताज के अंदर वाहन से जाएंगे। वे जिलूखाना या फोरकोर्ट (यानी सामने का) में उतरेंगे। यह रॉयल गेट के ठीक सामने हैं। यहां वर्ष 2000 से पहले तक आम लोगों को भी वाहन ले जाने की अनुमति थी। 1980 तक को वाहनों की पार्किंग यहीं होती थी। जिलूखाना में 128 कमरे चारों ओर बने हैं।
4 of 8
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
रॉयल गेट से देखेंगे मकबरे की पहली झलक
फोरकोर्ट के बाद ट्रंप और मेलानिया ताज के मुख्य प्रवेश द्वार में प्रवेश करेंगे। रॉयल गेट के प्लेटफार्म से ही ताज की पहली झलक निहारेंगे। लाल पत्थरों के साथ सफेद संगमरमर से तामीर कि या गया गेट दक्षिणी दिशा में है।
22 गुंबद बने हैं इस पर
151 फुट लंबा तथा 117 फुट चौड़ा है। यह 100 फुट ऊंचा है। इसके ऊपर 22 छोटे गुंबद बने हैं। इन 22 गुंबदों के कारण ही ताज के निर्माण में लगा वक्त 22 साल बताया जाता है। जबकि हकीकत में यह 17 साल में बना था।
विज्ञापन
5 of 8
डायना सीट पर खिंचवाएंगे फोटो
- फोटो : Amar Ujala
डायना सीट पर खिंचवाएंगे फोटो
रॉयल गेट से ट्रंप गुंबद की ओर वाटर चैनल के बांयी ओर से चलेंगे। बीचोबीच संगमरमर से बना सेंट्रल टैंक है, जिस पर चार संगमरमरी बेंच हैं जिन्हें लार्ड कर्जन ने 1908 में ताजमहल में लगाया था।
विज्ञापन
6 of 8
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी के बैठने से पड़ा डायना सीट नाम
1961 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ पति प्रिंस फिलिप केसाथ आई और इसी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाई लेकिन उनके नाम से सीट का नाम नहीं पड़ा। इसे डायना सीट नाम मिला 1992 में ब्रिटेन शाही परिवार की राजकुमारी डायना के इस पर बैठकर फोटो खिंचवाने से।
विज्ञापन
7 of 8
ताजमहल में चमेली फर्श
- फोटो : अमर उजाला
चमेली फर्श पर चलकर जाएंगे कब्र देखने
ट्रंप और मेलानिया सेंट्रल टैंक से वाटर चैनल के पाथवे से होकर मुख्य गुंबद में शाहजहां मुमताज की कब्रें देखने के लिए चमेली फर्श पहुंचेंगे। चमेली फर्श लाल पत्थर से बना है। यहीं से गुंबद पर जाने के लिए संगमरमर की सीढ़ियां हैं।
फूल से पड़ा चमेली फर्श नाम
फर्श पर चमेली के फूल की डिजाइन की तरह संगमरमर से बनाया गया, इसलिए चमेली फर्श नाम पड़ गया। इसे ठीक ऊपर से देखने पर थ्री डी जैसी इमेज नजर आती है।
शाहजहां-मुमताज की कब्रों की प्रतिकृति
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य गुंबद और कब्रों की प्रतिकृति
ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ मुख्य गुंबद पहुंचेंगे, जहां 6.5 फुट ऊंचे दरवाजे से गुंबद के अंदर जाएंगे। यहां बीच में ही मुमताज की कब्र की प्रतिकृति है, जिसके पास शाहजहां की कब्र की प्रतिकृति है। कब्रों के चारों ओर संगमरमर की जाली है, जहां 1643 तक सोने की जाली हुआ करती थी। इन कब्रों के ऊपर ब्रिटिश वायसराय लार्ड कर्जन द्वारा मिस्र से मंगवाया गया फानूस है।