फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला सफाई पर हंगामा: नगर निगम के सदन में पार्षदों का धरना, गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल; तस्वीरें

Mon, 11 May 2026 08:37 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगर निगम सदन में भाजपा पार्षदों ने अफसरों को घेरा। वरिष्ठ पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन ने नाला सफाई पर सवाल खड़े किए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा सदन में एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन
1 of 5
सदन में पार्षदों का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में लंबे समय के बाद सोमवार को हुए नगर निगम सदन के सामान्य अधिवेशन में नाला सफाई के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। मानसून से पहले नालों की सफाई न होने और अफसरों के कागजी दावे करने से गुस्साए पार्षदों ने मेयर के डायस के सामने धरना दिया और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जिस समय पार्षद धरने पर बैठे, उसी समय सदन कक्ष के गेट पर लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना देते हुए प्रदर्शन किया। नाला सफाई के मुद्दे पर अफसर पार्षदों के सवालों के जवाब नहीं दे सके।

 
विज्ञापन

2 of 5
सदन में माैजूद मेयर और नगर निगम अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला ने मानसून से पहले की जा रही नालों की सफाई पर जो सवाल उठाए और मंटोला, काजीपाड़ा, महावीर नाले समेत जिन नालों की हकीकत बयां की, उन्हीं पर नगर निगम सदन में भाजपा पार्षदों ने अफसरों को घेरा। वरिष्ठ पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन ने नाला सफाई पर सवाल खड़े किए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा सदन में एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सके। कितने नाले एक अप्रैल से अब तक साफ हुए और शहर में कितने नाले हैं, इसकी जानकारी तक दे नहीं पाए।

 
विज्ञापन

3 of 5
हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी पर पार्षद भड़क गए और जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। पार्षद हरिओम बाबा मेयर के डायस के नीचे शर्ट उतारकर धरने पर बैठ गए और अफसरों पर नाला सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मेयर हेमलता दिवाकर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से पार्षद के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। कहा कि महिलाओं की मौजूदगी में पार्षद ने मर्यादा भंग की है।

 

4 of 5
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाले चोक होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल
शहर में गंदगी, सीवर उफनाने, कचरे के ढेर और चोक पड़े नालों समेत विभिन्न समस्याओं पर कांग्रेसियों ने नगर निगम में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। नगर निगम सदन की जैसे ही शुरुआत हुई, वैसे ही 11:30 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लोहामंडी क्षेत्र की सैकड़ोंं महिलाओं के साथ सदन कक्ष के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गेट पर महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। लोगाें ने कहा कि गंदगी के कारण बुरा हाल है। नाले चोक पड़े हैं और गंदा पानी सड़कों, मोहल्लों में भर रहा है। सांसद, मेयर, विधायक के घर के पास ही सफाई हो रही है। अमित सिंह ने कहा कि नाला लोहामंडी, नाला महावीर, नाला काजीपाड़ा, नाला चून पचान पूरी तरह चोक हैं। इनकी बारिश से पहले सफाई कराई जाए। उन्होंने थालियां और मजीरे बजाकर रामधुन गाई। इस दौरान दीपक शर्मा, लक्ष्मीनारायण सिंह, रत्ना शर्मा, रश्मि सिंह, अहमद हसन, मधुरिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धरना देते भाजपा पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गेट पर भाजपा पार्षदों की तकरार, धक्का-मुक्की
नगर निगम सदन कक्ष के गेट पर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता जब दो घंटे तक नहीं हटे तो सदन में बैठे भाजपा पार्षद हेमंत प्रजापति, शरद चौहान आदि बाहर निकले और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर पहुंच गए। इससे कांग्रेसियों और भाजपा पार्षदों की तकरार हो गई। उन्हें हटाने के लिए धक्का-मुक्की हुई। तभी टास्क फोर्स के सदस्य आ गए और कांग्रेसियों से ज्ञापन लेकर उन्हें गेट से हटाया। भाजपा पार्षद प्रकाश केसवानी ने व्यवस्था का मुद्दा उठाया, जिस पर मेयर ने नगर आयुक्त से कहा कि डीएम-पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई के लिए कहा जाए।

http://



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें