फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी अध्यक्ष ने छात्रों को दिया 'गुरु मंत्र', प्रतिवर्ष मेधावियों को छात्रवृत्ति देने का एलान

Tue, 21 Jan 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों को संबोधित करते यूपीपीएससी के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार सोमवार को आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) पहुंचे। उन्होंने यहां शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने प्रतिवर्ष यहां के दो मेधावियों के लिए 20-20 हजार की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। डॉ. प्रभात कुमार जीआईसी के पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी में आयोजित 'कदम लक्ष्य की ओर...' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भविष्य को लेकर चिंतित न हों। लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना जरूर बनाएं। सफलता पाने के लिए जरूरी है कि दृढ़ निश्चय और एक लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम में जीआईसी के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी के पूर्व छात्र रहे यूपीपीएससी के अध्यक्ष ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुराने समय को और उस समय की बातों को ध्यान में मत रखो, बल्कि भविष्य की योजनाओं को बनाओ। उन पर पूरा ध्यान केंद्रित करो। उन्होंने कहा कि जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। इससे भविष्य की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में आसानी रहती है।

4 of 5
यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने जीआईसी के दो छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो प्रतिवर्ष हाईस्कूल और इंटमीडिएट के टॉपर को अपने पिता के नाम से 20000-20000 रुपए की छात्रवृत्ति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का मुख्य मंच बनाया गया है। खास बात यह है कि इस सभागार में बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट भी लगी हुई है। इसमें प्रभात कुमार का नाम भी है। उन्होंने वर्ष 1973 में हाईस्कूल में टॉप किया था। वहीं कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें