फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान पर खेलकर महिला सिपाही ने युवती को बचाया, लोग कर रहे सराहना

Sun, 23 Jun 2019 11:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
महिला सिपाही वंदना यादव - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर युवती को बचाया। उत्तर प्रदेश की महिला सिपाही की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। मामला एटा जनपद का है। यहां जिला महिला अस्पताल में जलेसर पुलिस युवती का मेडिकल कराने लाई तो युवती के परिजनों ने उसे छुड़ाकर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान युवती के परिजनों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। लेकिन, महिला सिपाही वंदना यादव ने युवती को ले जाने नहीं दिया। परिजनों की मारपीट में एक महिला कांस्टेबल चुटैल हो गई। कोतवाली नगर पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर महिला सिपाही के इस कार्य की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महिला सिपाही वंदना यादव व युवती - फोटो : अमर उजाला
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला मीरा निवासी युवती को मेडिकल कराने के लिए बुधवार को दरोगा सुखनंदन, महिला सिपाही वंदना यादव व सिपाही विपिन गौतम एटा लाए थे। यहां मेडिकल कराने के बाद उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाने थे। युवती के मेडिकल कराए जाने की जानकारी पर उसके परिजन भी महिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने युवती से बातचीत की और इसके बाद पुलिस से छुड़ाकर ले जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो वह पुलिस कर्मियों से मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
एटा पुलिस के सामने हंगामा करते युवती को छुड़ाने आए परिजन - फोटो : अमर उजाला
युवती के परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी वंदना यादव और अन्य दोनों पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए जमकर अभद्रता की। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी शहर देव आनंद सहित कोतवाली नगर इंस्पेक्टर व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को पकड़ने की कोशिश की तो वे अस्पताल की ओपीडी से बाहर आकर परिसर में हंगामा करने लगे। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। उसे पानी पिलाकर होश में लाया गया। इसके बाद पुलिस चार महिलाओं व दो पुरुषों को पकड़ कर कोतवाली नगर ले गई। 

4 of 5
पुलिस के साथ अस्पताल में युवती - फोटो : अमर उजाला
दरोगा सुखनंदन की तहरीर पर मुन्नालाल, रोहित, गुड्डी देवी, मंजू पत्नी धीरज, रेखा पत्नी पप्पू, यशोदा पत्नी मुनेश व विजय देवी पत्नी वीरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें से गुड्डी देवी को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। गुड्डी देवी मौके से फरार हो गई थीं, उन्हें पकडने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला मीरा निवासी युवती हाथरथ थाना सिकंदराराऊ के गांव बरामई निवासी युवक से प्रेम संबंध था। विगत आठ अप्रैल 2018 को युवती घर से युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने युवक पर बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दस अप्रैल को दर्ज कराया था। युवक और युवती ने आर्य समाज से शादी करने के बाद कोर्ट में भी उसे रजिस्टर्ड करा लिया। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट से जलेसर पुलिस को एक नोटिस भेजा। इसमें अरेस्टिंग स्टे और शादी वैध होने की बात कही गई थी। मंगलवार को दोनों जलेसर कोतवाली पहुंच गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें