फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने लगाई थी बचाने की गुहार, मदद को आगे आईं महिलाएं

Thu, 04 Apr 2019 08:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
उपचार कराती घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
एसिड अटैक से झुलसी महिला कांस्टेबल मदद के लिए इधर-उधर दौड़ती रही। जो भी मिला उससे ही मदद की गुहार लगाती। रोते-बिलखते कांस्टेबल दामोदरपुरा के गेट के करीब एक दुकानदार के पास जाकर गिर गई। क्योंकि बुरी तरह से झुलस चुकी थी और दर्द के मारे चीख रही थी। दुकानदार ने मार्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को बुलाया और उन्होंने कांस्टेबल के जले कपड़ों को बदला। वहीं दुकानदार ने भी अपनी स्वाफी महिला आरक्षी को दे दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस को मिली आरोपियों की कार - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही के घर से निकलते ही कार सवार हमलावर पहुंच गए थे। एक युवक कार से उतरा, जबकि उसके साथी कार को स्टार्ट करके वहीं खड़े रहे। पुलिस ने कार को बरामद किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर एकत्रित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसी जगह हमलावरों ने बोतल से मिहिला सिपाही पर डाला था तेजाब। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।

4 of 5
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार खाली प्लाट के पास ही चारों युवक अंधेरे में खड़े थे। महिला आरक्षी के आने के बाद तीनों कार में चले गए और एक युवक महिला आरक्षी के पास आया। महिला सिपाही पर हुए तेजाबी हमले के बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमले के बाद भीड़ भी जुटी - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही पर तेजाब से हुए हमले के बाद भीड़ भी जुटी, वहीं पुलिस ने भी पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें