आगरा में बुधवार की सुबह और शाम से रात तक हुई बारिश की वजह से एक बार फिर हाईवे से लेकर गलियों तक दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों के इंजन में पानी जाने के कारण यह बंद हो गए, वहीं सिकंदरा हाईवे समेत कई जगह लंबा जाम लगा। देर रात तक शहर से हाईवे तक लोग जलभराव और जाम से जूझते नजर आए। सड़कों के गड्ढे जलभराव में नजर न आने के कारण दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल भी हुए।
खेरिया एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी रोड, ईदगाह, अर्जुन नगर, फतेहाबाद रोड पर जलभराव हुआ। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सड़कों पर पानी भरा मिला। यहां दो से तीन फीट तक पानी भरा रहा, जिसमें देर रात तक लोग जूझते रहे। यही हाल शंकरगढ़ पुलिया, आजमपाड़ा, पृथ्वीनाथ फाटक रोड, सुभाष नगर, अलबतिया रोड, अवधपुरी, कलाकुंज, मारुति एस्टेट, मानस नगर, चंदन नगर, गढ़ी भदौरिया, शांतिपुरम, आवास विकास कॉलोनी का रहा।
विज्ञापन
2 of 9
Heavy Rain
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास सेक्टर-4 से कैलाशपुरी रोड, मदिया कटरा, हलवाई की बगीची, गुरुद्वारा गुरु का ताल पुल के नीचे, सिकंदरा, जोनल पार्क रोड, पश्चिमपुरी से शास्त्रीपुरम रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, सेंट जोंस से लोहामंडी रोड, सूरसदन से संजय प्लेस रोड, कमला नगर, बल्केश्वर, खंदारी, दयालबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी, शमसाबाद रोड, शास्त्रीपुरम कॉलोनी, गधापाड़ा रोड, मुगल रोड, बिजलीघर, शिवाजी मार्केट, राजामंडी आदि जगहों पर जलभराव रहा।
विज्ञापन
3 of 9
Heavy Rain
- फोटो : अमर उजाला
सांसद के घर के सामने ढाई फुट पानी
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के खेरिया मोड़, एयरफोर्स गेट के पास अजीत नगर स्थित घर के सामने जलभराव हो गया। यहां ढाई फीट तक पानी भरा रहा। सांसद के घर के सामने जलभराव की समस्या पुरानी है। इसी तरह आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल के घर के पास साकेत कॉलोनी चौराहे पर जलभराव हो गया, जहां से गोविंद नगर और जयपुर हाउस रोड के साथ प्रताप नगर में भी जलभराव के बीच से लोग निकले।
4 of 9
Heavy Rain
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर सिकंदरा से रामबाग तक जाम से जूझे
नेशनल हाईवे पर रुनकता से अरतौनी, मंडी समिति फ्लाईओवर के पास, सिकंदरा, खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवर्क्स, रामबाग और शाहदरा पर पानी भर गया, जिस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई और रात तक जाम रहा। सिकंदरा चौराहे से खंदारी तक और गुरुद्वारा गुरु के ताल से सिकंदरा के बीच वाहन जाम में फंसे रहे। हाईवे पर जाम का असर ये रहा कि गुरुद्वारा गुरु के ताल से कैलाशपुरी मोड़ तक फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा तो आवास विकास कॉलाेनी में टंकी चौराहे तक जाम में वाहन फंस गए।
विज्ञापन
5 of 9
Heavy Rain
- फोटो : अमर उजाला
नाले पूरी तरह चोक
पार्षद शरद चौहान ने बताया कि हाईवे के किनारे के नाले पूरी तरह से चोक हैं। जब टोल ले रहे हैं तो इनकी सफाई का ध्यान क्यों नहीं रखा जाता। इनके जलभराव के कारण जवाहर नगर, खंदारी, नगला पदी समेत जगहों पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
Heavy Rain
- फोटो : अमर उजाला
केवल कागजों पर हुई सफाई
पार्षद बंटी माहौर का कहना है कि नालों की सफाई का काम केवल कागजों पर किया गया। हकीकत में सफाई हुई ही नहीं। नालों में पौधे उग रहे हैं। निरीक्षण के लिए अधिकारी निकलें तो स्थिति नजर आ जाएगी। पता चल जाएगा कि जलभराव क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
Heavy Rain
- फोटो : अमर उजाला
नजर नहीं आते गड्ढे
वायु विहार रोड योगेंद्र कुमार ने बताया कि वायु विहार रोड पर सड़कों के गड्ढे होने के कारण इनमें पानी भर गया। मेरे सामने ही चार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। कई ई-रिक्शा पलट गए। जलभराव के कारण गड्ढे नजर नहीं आते।
8 of 9
Heavy Rain
- फोटो : अमर उजाला
कोई निदान नहीं निकला
अलबतिया रोड निवासी राहुल शर्मा ने कहा कि हम लोग तीन साल से नगर निगम में अलबतिया रोड पर हो रहे जलभराव से निपटने की मांग कर रहे हैं, पर कोई निदान नहीं निकला। यहां अवधपुरी तक का पानी बिचपुरी एसटीपी जाने की जगह रामनगर पुलिया जा रहा है। चार वर्ग किमी क्षेत्र में जलभराव का निदान तक अधिकारी नहीं निकाल पा रहे।
पंप लगाए गए हैं
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जहां-जहां जलभराव हुआ, उनकी जानकारी होने पर तुरंत टीमें लगाई गईं और नालियों में फंसा कचरा निकलवाया गया। खेरिया मोड समेत कुछ नीची जगहों पर पानी भरा, जिनके लिए पंप लगाए गए हैं। स्थायी निदान के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।