फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी... सबसे गर्म रहा ये शहर, पारा @45.4; मौसम विभाग ने बताया कब तक न मिलेगी राहत

Thu, 12 Jun 2025 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी में प्रचंड गर्मी झुलसा रही है। यूपी का आगरा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 45.4 पहुंच गया। दहकते दिन में चैन नहीं है, रात में बिजली कटौती से लोग बेहाल हो गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
गर्मी से बेहाल रहे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
आगरा का तापमान लगातार तीसरे दिन 45 डिग्री के पार रहा। बुधवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ आगरा गर्मी में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। अगले 24 घंटे अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने इन दिनों शहरवासियों का हाल बेहाल कर रखा है। सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणें तन झुलसाने लगती हैं। वहीं लू ने भी लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार से लगातार शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 10
ताजमहल में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
गर्मी के कारण इंसान तो क्या जानवर भी बेचैन नजर आ रहे हैं। गर्मी से राहत के लिए राहगीर और दोपहिया वाहन चालक दुपट्टे और साफी आदि से मुंह ढककर निकल रहे हैं। हालांकि दिन में चलने वाली लू और सूरज की किरणों के लिए चेहरे और शरीर को ढकने की कवायद नाकाफी है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम शुष्क होने के कारण अगले 24 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 12 जून को भी मौसम विभाग ने गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लू का प्रभाव 13 जून तक रहने की संभावना है।

4 of 10
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
ये हैं टॉप पांच गर्म शहर
1 आगरा 45.4
2 उरई 45.2
3 बांदा 44.8
4 झांसी 44.7
5 प्रयागराज 43.8
 
विज्ञापन

5 of 10
भीषण गर्मी के चलते लोग झुलसने पर मजबूर - फोटो : संवाद
दहकते दिन में चैन नहीं, रात में कटौती से हुए बेहाल
46 डिग्री के करीब चल रहे तापमान में दिन में चैन नहीं तो रात में भी लोग बिजली की कटौती से बेहाल हैं। शहर से देहात तक बिजली की बार-बार कटौती और फॉल्ट के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। बुधवार को इस सीजन की सबसे ज्यादा 1346 मेगावाट की डिमांड रही, जिस वजह से शहर में राजपुर चुंगी पर लगा 990 केवीए का ट्रांसफार्मर धूधू कर जल गया, वहीं मारुति एस्टेट से बोदला रोड के बीच की कॉलोनियों में फॉल्ट के कारण रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली कटौती होने से लोग सो भी नहीं सके।
 
विज्ञापन

6 of 10
भीषण गर्मी में चेहरे को कपड़े से ढंक कर गुजरतीं युवतियां - फोटो : संवाद
बीते तीन दिनों से पारा 46 डिग्री के करीब पहुंचने के कारण बिजली नेटवर्क भी ओवरलोडिंग और हीटिंग का शिकार हो रहा है। बुधवार शाम को राजपुर चुंगी में शिव वाटिका वाली गली के बाहर लगा 990 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। टोरंट पाॅवर की टीम ने शाम को नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया है और रात में ही बिजली आपूर्ति का दावा किया। शहर में इस सीजन में यह पहला ट्रांसफार्मर जला है, वहीं देहात में अप्रैल से अब तक 1150 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। बीते साल इसी अवधि में इनकी संख्या 1300 थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
गर्मी में कटौती से पूरी रात जागे बच्चे
रात में भी पारा ज्यादा होने के बीच बिजली की कटौती हुई तो बच्चे सो नहीं सके। सुलहकुल नगर निवासी राकेश शर्मा, सुधाकर त्यागी, साधना श्रीवास्तव ने बताया कि रात 12 बजे बिजली गुल हो गई, जो सुबह 4 बजे के करीब आई है। तीन बार कटौती हुई, जिससे सो नहीं पाए। बुधवार दोपहर भी मरम्मत के लिए शटडाउन का मैसेज आया। पहले ही गर्मी ने बेहाल कर दिया है।

8 of 10
भीषण गर्मी और लू के कारण बाहर निकलना हो रहा मुश्किल। - फोटो : amar ujala
बिजली कटौती से परेशान किसान, 3 घंटे ही सप्लाई
लादूखेड़ा सबस्टेशन से 20 गांवों को केवल 3 घंटे ही सप्लाई मिल रही है। ट्यूबवेल की लाइन को 10 घंटे बिजली देने के आदेश हैं, पर 3 घंटे भी नहीं मिल रही। इससे खेतों में सब्जियां सूख रही हैं। फतेहाबाद में 8 घंटे की कटौती चल रही है। एसडीओ गौरव राजपूत ने बताया कि पुराने जर्जर तार होने के कारण फॉल्ट हो रहे हैं, जिनके लिए शटडाउन लेना पड़ रहा है। अकोला सबस्टेशन से जुड़े 24 गांवों में अघोषित कटौती से ग्रामीण बेहाल हैं। 

 

9 of 10
भीषण गर्मी में सुनसान रोड। - फोटो : संवाद
कागारौल में 4 किसानों को बमुश्किल 6-7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे खेतों में लौकी, भिंडी, मिर्च, खीरा, गोभी, पुदीना, धनिया, धान, ज्वार, मक्का की फसलें सूखने के कगार पर हैं। इरादत नगर सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में भी किसानों को 3 घंटे की आपूर्ति मिल रही है। एत्मादपुर के भागूपुर, बास बोडिया में ट्रांसफार्मर फुंक गये हैं। तीन दिन से लोग परेशान हैं। रहनकलां में बिजली की कटौती बार बार हो रही है।
विज्ञापन

10 of 10
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
बीते तीन दिनों से बिजली की मांग बढ़ी है। हालांकि बीते साल 1453 मेगावाट के मुकाबले बुधवार को 1346 मेगावाट की मांग रही जो कम है। जो ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, उन्हें तत्काल बदलने की व्यवस्था की गई है ताकि गर्मी में लोगों को परेशानी न हो-कपिल सिंधवानी, चीफ इंजीनियर, डीवीवीएनएल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें