फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: ईद पर मौसम ने लिया यू-टर्न, मार्च में घना कोहरा देख लोग हैरान, इन जिलों में दिसंबर जैसा हाल

Sat, 21 Mar 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच कई जिलों में शनिवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे कई जगहों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग हैरान रह गए। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी कड़कड़ाती ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा।
 
विज्ञापन
1 of 7
यूपी में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मार्च में भी कोहरे से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवर सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। जहां एक ओर गर्मी लगातार बढ़ रही थी, वहीं सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। कई जिलों में दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अप्रत्याशित अनुभव
मार्च की बढ़ती गर्मी के बीच अचानक घने कोहरे ने आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में जनजीवन प्रभावित कर दिया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को गर्मी के मौसम में ठंड का अप्रत्याशित अनुभव करना पड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 7
मार्च में मौसम का यू-टर्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोहरे के कारण आगरा में थमी वाहनों की रफ्तार
आगरा में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने से लोगों को अजीब मौसम का अनुभव हुआ। मार्च के महीने में जब गर्मी लगातार बढ़ रही थी, उस बीच सुबह-सुबह छाए कोहरे ने न सिर्फ मौसम को ठंडा कर दिया बल्कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थाम दी। आगरा में सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों ओर कोहरे की चादर फैली हुई थी। जैसे-जैसे सुबह आगे बढ़ी, कोहरा और घना होता गया। कुछ समय के लिए दृश्यता मात्र 10 से 12 मीटर रह गई, जिसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। 


 
विज्ञापन

3 of 7
मार्च में मौसम का यू-टर्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में घने कोहरे ने लोगों को अचंभित कर दिया
मथुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हुआ। सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिसके कारण वाहनों को लाइटें जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। इस अप्रत्याशित मौसमी घटनाक्रम ने स्थानीय लोगों को अचंभित कर दिया।

4 of 7
मार्च में मौसम का यू-टर्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर निकले गर्म कपड़े
हाल ही में तापमान तेजी से बढ़ रहा था और लोग दोपहर की धूप से परेशान थे। कई लोगों ने गर्म कपड़े पहनने से भी परहेज कर लिया था और हाफ शर्ट में घूम रहे थे। ऐसे में, शनिवार की सुबह घने कोहरे और ठंडी हवा का सामना करना उनके लिए एक बड़ा आश्चर्य था।
 
विज्ञापन

5 of 7
बरसाने की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में दिखा ये हाल 
फिरोजाबाद के टूंडला में भी मौसम ने इसी अंदाज में फिरकी ली। राहगीरों के कपड़ों पर बर्फ की हल्की परत जमी देखी गई, और कई लोगों के कपड़े भीगे हुए मिले, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इस घने कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह सैर के लिए निकले लोगों को अचानक घने कोहरे और ओस की बूंदों से सामना हुआ, जिससे उनकी आंखें फटी रह गईं। दृश्यता शून्य होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। घने कोहरे के कारण लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए। 

विज्ञापन

6 of 7
नंदगांव में 100 मीटर विजिबिलिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगांव में 100 मीटर विजिबिलिटी से जनजीवन प्रभावित
मार्च महीने में आमतौर पर गर्मी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। आंधी और बारिश के बाद शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 100 मीटर रह गई। सुबह के समय सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कम दृश्यता के कारण कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई । मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। सुबह की सैर और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया। कई लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेवर में कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर में मौसम का यू-टर्न, लोग हैरान
मैनपुरी के बेवर में मार्च के महीने में दोबारा कोहरा छाने से लोग हैरान रह गए और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम में अचानक बदलाव से गर्मी के बीच जनवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है, जबकि कुछ लोग इसे वैश्विक घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें