फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 'स्मार्ट' कैमरों से निगरानी, उल्लंघन किया तो सीधे पुलिस के पास पहुंचेगी तस्वीर

Sat, 04 Apr 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कंट्रोल रूम से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है। आगरा में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने एप तैयार किया है। इसे नाम दिया गया है लॉकडाउन मॉनीटरिंग एप (निगरानी एप)। लॉकडाउन में अब अगर कोई सड़क पर निकला तो वो पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए यह एप कैसे काम करेगा...
विज्ञापन

2 of 5
कंट्रोल रूम से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में जैसे ही सड़क पर लोग आएंगे, स्मार्ट सिटी के कैमरे से उनकी तस्वीरें कंट्रोल रूम में पहुंच जाएंगी। वहां घंटी बजेगी। कंट्रोल रूम से संबंधित थाने को एप के माध्यम से तस्वीरें भेज दी जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
कंट्रोल रूम से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को आईजी ए सतीश गणेश, मंडलायुक्त अनिल कुमार, एसएसपी बबलू कुमार और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से इस एप को जारी कर दिया।

4 of 5
कंट्रोल रूम से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कैमरे सभी प्रमुख चौराहों पर लगे हैं। इनकी रेंज भी ज्यादा है। ये कैमरे स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम को तस्वीरें भेजते हैं। इनसे यह भी पता चल जाता है कि तस्वीरें कहां की हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
अब इस सिस्टम को एप से जोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी को एप से यह भी पता चल जाएगा कि थाना क्षेत्र में कौन सी सड़क पर लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। अगर वहां पुलिस पहले से मौजूद नहीं होगी तो तुरंत भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें