फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रमोशन से पहले छिनी परिवार की खुशियां, सिपाही के सिर को चीर गई दरोगा की गोली

Mon, 13 Aug 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दरोगा की गोली का शिकार हुए कांस्टेबल शिव कुमार मिश्रा का पांच दिन बाद प्रमोशन होना था। उनके प्रमोशन की जानकारी होने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर थी। लेकिन उस खुशी को सभी मिलकर मनाते उससे पहले ही शिवकुमार सभी को छोड़ कर चला गया। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी सुनीता के कंधे पर दो जवान बेटे और एक बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। सिपाही की बेटी रिचा बीटीसी कर रही है। उसकी शादी के लिए वो वर तलाश रहे थे। उनकी मौत से उनके बेटे शिवम, रिशू और रिचा के सिर से पिता का साया उठ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रमोशन से पहले छिनीं परिवार की खुशियां, सिपाही के सिर को चीर गई दरोगा की गोली

2 of 7
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शिवकुमार मिश्रा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। शिवकुमार जिले में वर्ष 2016 में आए थे। शिकोहाबाद में 29 अगस्त 2016 को चार्ज लिया था। कुछ दिन उन्होंने इंस्पेक्टर की गाड़ी चलाई, इसके बाद उन्हें थार पर भेज दिया था। वो शंकरपुरी में राजपाल सिंह भदौरिया के मकान में किराए पर रह रहे थे। यहीं पर उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शनिवार सुबह चालक शिव कुमार मिश्रा अपनी वर्दी पहन कर घर से रोज की तरह ड्यूटी पर गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रमोशन से पहले छिनीं परिवार की खुशियां, सिपाही के सिर को चीर गई दरोगा की गोली

3 of 7
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के करीब थाना के दारोगा अभय कुमार सिसौदिया और होमगार्ड कौशल घटना की सूचना देने उनके आवास पर पहुंचे। उस समय घर पर उनकी बेटी रिचा और पत्नी सुनीता मौजूद थीं। जैसे ही उन्हें बताया कि शिवकुमार मिश्रा के गोली लग गई है। गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती करा गया है। इतना सुनते ही पत्नी और पुत्री रोने लगीं। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर जैसे ही मौत की जानकारी हुई तो परिजनों में चीत्कार मच गई।

तस्वीरें: प्रमोशन से पहले छिनीं परिवार की खुशियां, सिपाही के सिर को चीर गई दरोगा की गोली

4 of 7
गोली लगने से सिपाही की मौत - फोटो : अमर उजाला
शनिवार थार को लेकर अपने साथियों संग शिव कुमार मिश्रा एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पीछे फायर ब्रिगेड परिसर खड़े थे। उनके साथ एसआई इंद्रजीत सिंह, महिला कांस्टेबल रेनू चौधरी, कांस्टेबल रवींद्र कुमार साथ थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपनिरीक्षक अपनी सर्विस रिवाल्वर को साफ करने लगे। इसी दौरान अचानक फायर की आवाज हुई और सामने बैठे चालक शिवकुमार के सिर से खून की फुहार छूटने लगीं। 
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रमोशन से पहले छिनीं परिवार की खुशियां, सिपाही के सिर को चीर गई दरोगा की गोली

5 of 7
सिपाही की गोली लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शिव कुमार गोली लगते ही गिर पड़े। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। चालक के गोली लगने के बाद उपनिरीक्षक ने उन्हें अपनी गोद में समेट लिया। गोली की आवाज आते ही फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में तैनात ब्रजवीर सिंह निकल कर बाहर आए तो खून से लथपथ सिपाही को देख हैरान रह गए।  
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रमोशन से पहले छिनीं परिवार की खुशियां, सिपाही के सिर को चीर गई दरोगा की गोली

6 of 7
सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद उपनिरीक्षक थाने पहुंचे तो उन्हें अफसोस और पश्चाताप करने के अलावा कुछ नहीं था। उनके हाथों अंजाने में सिपाही शिव कुमार की मौत हो गई। एसआई विलाप करते हुए कह रहे थे कि उन्होंने पहले ही कहा था कि उन्हें फायर ब्रिगेड में ही तैनात रहने दिया जाए। थाने की नौकरी शुरू से ही पसंद नहीं आ रही थी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से भी कहा था, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। उपनिरीक्षक की बातें सुनकर वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी दुखी नजर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रमोशन से पहले छिनीं परिवार की खुशियां, सिपाही के सिर को चीर गई दरोगा की गोली

7 of 7
अस्पताल के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने पिस्टल सफाई करने के दौरान लापरवाही उजागर हुई है। यह बात महकमे के जानकारों ने स्वीकारी। उनका कहना था कि पिस्टल साफ करने के दौरान कभी कॉक करनी हो तो नली का मुंह आसमान की ओर करें। इससे हादसे होने की संभावना नहीं रहती है। फिलहाल इस घटना में दरोगा इंद्रजीत सिंह को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें