फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाकी' ने बिखेरीं खुशियां: मथुरा पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन, खिल उठा मासूम का चेहरा

Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस फर्ज के साथ-साथ अपने कार्यों से लोगों में खुशियां भी बिखेर रही है। मथुरा से 'खाकी' की ऐसी ही दिल छू लेने वाली तस्वीरें आई हैं। पुलिस ने यहां रविवार को सेना के शहीद जवान बबलू सिंह की बेटी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। गिफ्ट और केक लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शहीद की बेटी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं तो मासूम का चेहरा खुशी खिल उठा। परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। 

बता दें कि सेना के जवान बबलू सिंह 30 जुलाई 2016 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम गरिमा है। वह उस वक्त चार वर्ष की थी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ शहीद की बेटी - फोटो : अमर उजाला
वीरता पुरस्कार से सम्मानित शहीद बबलू सिंह की बेटी गरिमा का रविवार को जन्मदिन था। पुलिस ने उसके जन्मदिन को खास अंदाज में मनाकर यादगार बना दिया। पुलिसकर्मी गिफ्ट और केक लेकर अपनी गाड़ी से शहीद बबलू सिंह के घर पहुंच गए। 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद की बेटी को केक और गिफ्ट देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने गिफ्ट और केक देकर गरिमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। खाकी का यह रूप देखकर सभी ने पुलिस को धन्यवाद कहा।

4 of 5
पुलिस ने मनाया शहीद की बेटी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
शहीद बबलू सिंह सेना की 18 जाट रेजीमेंट यूनिट का हिस्सा थे। मरणोपरांत उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका पैतृक गांव झड़ीपुर (थाना फरह) है। हालांकि उनका परिवार अब शहर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद के मकान के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
शहीद बबलू सिंह की वीरता और बहादुरी को सम्मान देते हुए उनकी बेटी को पिता की कमी ना खले, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। बीते वर्ष में पुलिस ने गरिमा का जन्मदिन मनाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें