एटा और मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर एकत्रित हो गई। महिलाओं ने भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर घूंघट की ओट से वोट डाले। एटा जिले में भी महिला मतदाताओं में उत्साह रहा। महिलाओं ने लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाले।
विज्ञापन
2 of 6
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के हर बूथ पर सुबह सात बजे से लेकर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। सभी बूथों पर पुरुष और महिला मतदाताओं के लिए अलग-अलग लाइन थी। महिलाओं से सुबह घर के कामकाज जल्द से जल्द निपटाने के बाद वोट डाले।
विज्ञापन
3 of 6
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर लगी महिला मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण परिदृश्य का चुनाव होने के चलते हर बूथ पर महिलाएं घूंघट किए हुए नजर आईं। किशनी क्षेत्र निवासी महिला सुनीता देवी ने बताया कि मतदान के चलते घरेलू कामकाज पहले निपटा लिए, अब वोट देने आई हूं। ललूपुर में मतदान करने आईं मुन्नी देवी का कहना था कि हर साल समय से मतदान करती हूं। इस बार भी किया है।
4 of 6
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में भी पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं घूंघट डालकर बूथ तक पहुंचीं। कई मतदान केंद्रों पर नवविवाहितों ने भी वोट डाले। उन्होंने अपनी सास, जेठानी या ननद के साथ पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
5 of 6
एटा के शीतलपुर ब्लाक के मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
जिले के विकास खंड शीतलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भागपुर, रामपुर घनश्याम, उज्जैपुर, बरौली, नगला लक्ष्मन सहित अधिकांश बूथों पर महिलाओं की कतारें शाम तक बनी रहीं। मतदाता नीता कुमारी ने कहा कि मतदान महत्वपूर्ण है तो हम पर घर की भी जिम्मेदारी है। सुबह जल्दी उठकर पहले सभी के लिए नाश्ता और खाने का इंतजाम किया, फिर आए हैं।
मतदान के बाद युवतियों ने ली सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
महिला मतदाता मुन्नी देवी ने कहा कि जब हम घर चलाने में बराबर की भागीदारी निभाते हैं तो गांव और क्षेत्र के प्रतिनिधि चुनने में पीछे क्यों रहें? सोच-समझकर वोट डालकर आए हैं। सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान केंद्रों पर ज्यादातर महिलाएं घुंघट में दिखीं। वहीं पहली बार मतदान करने वाली युवतियों ने यादगार के तौर पर सेल्फी ली।