फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आगरा में मतपेटी लूट का वीडियो वायरल, जिले के दो बूथों का मतदान निरस्त

Fri, 16 Apr 2021 12:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतपेटी लूटकर भागता हमलावर (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के फतेहाबाद ब्लाक के रिहावली गांव में प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र और जगनेर के चंदसौरा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होगा। गुरुवार को मतदान के दौरान दोनों जगह हंगामा और वबाल हुआ। हमलावरों ने मतपेटियों को लूट लिया। चंदसौरा के मतदान केंद्र पर मतपेटी लूट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इन घटनाओं के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन. सिंह ने दोनों बूथों का मतदान निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रिहावली के मतदान कक्ष में हमलावरों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
गांव रिहावली में वार्ड-7 से 11 तक चार वार्ड के मतदाता दोबारा मतदान करेंगे। यहां मतदान केंद्र संख्या-6 प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 10 पर पुनर्मतदान होगा। गुरुवार को यहां दो प्रधान प्रत्याशी पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद मतपेटियां लूट ली गई थीं। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मतपेटियों का अब तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतपेटी लूटकर भागता हमलावर (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
जगनेर ब्लाक के चंदसौरा ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 24 पर भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान हमलावरों ने मतदान केंद्र पर पथराव किया। बवाल के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक मतदान केंद्र से मतपेटी लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि दोनो केंद्रों पर मतदान निरस्त किया है। पुनर्मतदान की अधिसूचना जिला प्रशासन अलग से जारी करेगा।

4 of 5
पोलिंग बूथ पर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
समोगर में रात 9 बजे तक विवाद
एत्मादपुर की समोगर ग्राम पंचायत में मतदान केंद्र पर रात नौ बजे तक विवाद होता रहा। यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। करीब तीन घंटे तक हंगामा हुआ। शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद रात 9 बजे तक पोलिंग पार्टियां नहीं निकल पाईं। फिर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाओं के साथ स्ट्रांग रूम रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बवाल के बाद रिहावली के बूथ पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आठ केंद्रों पर बवाल, 30 गिरफ्तार, 150 की तलाश
जिला पंचायत कंट्रोल रूम पर रिहावली, चंदसौरा, समोगर, धौरउ समेत आठ मतदान केंद्रों से लूटपाट, हिंसा की घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें से दो केंद्रों रिहावली और चंदसौरा पर मतपेटियों की लूट और तीन केंद्रों पर मतदान कर्मियों से मारपीट व तीन केंद्रों पर बवाल हुआ। इन मामलों में 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 150 आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें