फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन के हाल देखकर चढ़ा योगी के मंत्री का पारा, मरीजों की नब्ज देखकर दिए सुझाव, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसएन में मरीज का हाल पूछते राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। घड़ी वाली इमारत में मेडिसिन के आईसीयू वार्ड के बरामदे में कचरा मिला। सफाई कर्मचारी हाजिरी लगाकर गायब हो गया था। सुपरवाइजर को लताड़ा। राज्यमंत्री की शिकायत पर प्राचार्य ने आउटसोर्स कंपनी को दोनों को हटाने के लिए नोटिस दिया है। यहां उन्होंने मरीजों की नब्ज भी देखी
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर सफाई लगा रहे कर्मचारी को लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री करीब ढाई बजे एसएन पहुंचे, समीक्षा करने के बाद करीब साढ़े तीन बजे घड़ी वाली इमारत का निरीक्षण किया। यहां के मेडिसिन विभाग के बरामदे में कचरा पड़ा था। साफ-सफाई नहीं थी। मंत्री को देख कर्मचारी सफाई करने लगा तो उसे डांटा कहा कि मेरे आने की सूचना पर सफाई हो रही है। लेक्चर थिएटर चार की गैलरी के कोनों में कचरा पड़ा था। सुपरवाइजन से पता चला कि कर्मचारी हाजिरी लगाकर चला गया है, लेकिन सफाई नहीं हुई। इस पर सुपरवाइजर को भी फटकारा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एसएन में मरीज का हाल पूछते राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
मेडिसिन विभाग के वार्ड गए और मरीजों से चिकित्सकीय सुविधाओं का हाल जाना। मरीजों की नब्ज भी देखी। यहां के बाद स्त्री रोग विभाग गए यहां वार्ड देखा। इमारत में बकाया कार्यों के बारे में भी जानकारी की। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने आउटसोर्स कंपनी को सुपरवाइजर पिंकी और सफाई कर्मचारी निक्की सिंह को हटाने के लिए नोटिस दिया है। साथ ही मेडिसिन विभाग की एरिया मात्रिका लवीना मार्सल को नोटिस दिया है।

4 of 5
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री ने प्राचार्य और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की, इसमें विकास और मरम्मत कार्यों के बारे में जाना। एसएन के मास्टर प्लान में संशोधित करते हुए नई डीपीआर प्राचार्य को सौंपी, इसमें चिकित्सा शिक्षा और अस्पताल ब्लाक अलग-अलग समेत अन्य सुझाव हैं। प्राचार्य ने नर्सिंग स्टाफ की कमी बताई और नर्सिंग कॉलेज को जल्द शुरू करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. जीएस धर्मेश राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
घड़ी वाली इमारत में कचरा पड़ा था, साफ-सफाई बेहतर नहीं थी। कर्मचारी भी गायब था। प्राचार्य को संबंधित पर कार्रवाई करने को कहा है। एसएन के नए मास्टर प्लान में सुझाव देते हुए डीपीआर दी है। नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग कॉलेज की मांग शासन तक पहुंचाएंगे। डॉ. जीएस धर्मेश राज्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें