फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का कहर: घरों में भरा बाढ़ का पानी... बिजली गुल, छत पर कट रही रात; 100 से अधिक काॅलोनियों में संकट

Thu, 11 Sep 2025 12:25 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना में बाढ़ से नदी किनारे के इलाकों में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बल्केश्वर, यमुना किनारा, श्मशान घाट, ताज व्यू पाॅइंट, मेहताब बाग, कैलाश मंदिर में पानी कम नहीं हुआ है। पुलिस व प्रशासन की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
1 of 12
आगरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना का पानी घरों में घुस गया है। रास्ते से निकलना मुश्किल है। बिजली कट गई है, इससे पीने का पानी नहीं भर पा रहे हैं। मां का इलाज कराना है। पुलिस प्रशासन कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। चोरी का खतरा होने से घरों को छोड़कर जा नहीं सकते हैं। दिन में घर के बाहर तो रात छत पर काटनी पड़ रही है। यह कहना है बल्केश्वर स्थित रजवाड़ा इलाके के शिवम का।

 
विज्ञापन

2 of 12
आगरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार दोपहर 2 बजे अमर उजाला टीम ने रजवाड़ा मोहल्ले में लोगों से बात की। शिवम ने बताया कि गली में तीन दिन पहले 2 फीट तक पानी भर गया था। मगर बुधवार को पानी एक फुट कम हुआ है। मगर, इससे समस्या हल नहीं हुई है। पानी के साथ नाले-नालियों की गंदगी भी आ रही है। पानी घरों में घुसने से बीमारियों का खतरा भी है। शिवम ने बताया कि मां बीमार हैं। वह छत पर भी नहीं जा सकती हैं। उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है। बिजली नहीं आने से परेशानी हो रही है। इलाज के लिए चिकित्सक को भी नहीं ला पा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 12
काॅलोनी में जलभराव से परेशान लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरों से पानी निकालने के इंतजाम नहीं
सुरेश चंद ने बताया कि तीन दिन से पानी निकाल रहे हैं। इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। घरों के आगे दीवार भी की गई थी। इसके बावजूद पानी घुस गया। प्रशासन की ओर से पानी निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। मोहन सिंह और करन ने कहा कि गली में पानी की वजह से सांप और बिच्छू आने का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। पूरे दिन घरों की छत पर रहते हैं।
 

4 of 12
ताज तक पहुंचा यमुना का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा
रजवाड़ा निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि वह बाढ़ राहत शिविर में गए थे। वहां पर जनप्रतिनिधि मिल गए। उन्होंने शिविर में आते ही सवाल कि वोट तो देते नहीं हो, फिर भी शिविर में रहने दिया जाएगा। यह सुनकर वो वापस आ गए। मोनू ने बताया कि क्षेत्र में पानी भरने की वजह से समस्या हो रही है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 12
सड़कों पर बाढ़ का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंप लगाकर निकाल रहे पानी
शिव रेजिडेंसी में बाढ़ का पानी अधिक है। इससे क्षेत्र का मंदिर में पानी भर गया है। काॅलोनी में पानी नहीं आए, इसके लिए लोगों ने बोरी में सैंड भरकर रख दिए हैं। पानी को निकालने के लिए पंप भी लगा दी गई है, जिससे पानी को निकाला जा सके। आसपास के दो घरों से लोग चले गए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 12
जलभराव से परेशान लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काम धंधे पर नहीं जा पा रहे
रजवाड़ा में जिन घरों में पानी भरा है, उनकी संख्या 35 से अधिक है। इस इलाके की बिजली भी काट दी गई है। तीन दिन से लोग परेशान हैं। गली के रास्ते से भी नहीं निकल पा रहे हैं। काम धंधे पर भी लोग नहीं जा पा रहे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 12
flood in agra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां पर्यटकों का प्रवेश बंद
मेहताब बाग और ताज व्यू पाॅइंट मंगलवार को बाढ़ में डूब गए थे। यहां पर्यटकों का प्रवेश बंद है। दोनों जगह पानी कम नहीं हुआ है। सौ से अधिक काॅलोनियों में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। काफी संख्या में लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। बल्केश्वर के रजवाड़ा इलाके में पानी भरा है। यहां बिजली गुल कर दी गई है, लोग परेशान हैं।
 

8 of 12
flood in agra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बल्केश्वर मंदिर के सामने शिव रेजिडेंसी में पानी भरा होने से लोग घर खाली करके चले गए हैं। श्मशान घाट पर पानी भरने से विद्युत शवदाह गृह बंद है। सिंचाई विभाग के एसडीओ चंचल कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर 152.580 मीटर पर है। गोकुल बैराज से पानी छोड़ा गया है। हालांकि आगामी दिनों में जलस्तर कम होने की संभावना है।

 

9 of 12
आगरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्यटकों की संख्या घटी
बुधवार को ताजमहल का दीदार करने 11,942 पर्यटक आए। मंगलवार को 12,585 ने ताज को निहारा था। इससे पहले रविवार को 31,733 पर्यटक आए थे। माना जा रहा है कि बाढ़ से पर्यटकों की संख्या कम हुई है। शनिवार और रविवार को पेट परीक्षा की वजह से पर्यटकों की संख्या अधिक हुई थी।

 

10 of 12
आगरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं उतरा पानी, रूट डायवर्ट
यमुना किनारा पर तीन दिन बाद भी बाढ़ का पानी भरा रहा। आवागमन में परेशानी से पुलिस तैनात है। इसके बावजूद दोपहिया और टेंपो आदि निकल रहे हैं। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। वाहनों को बेलनगंज, जीवनी मंडी और बिजलीघर की तरफ से निकाला जा रहा है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मगर डायवर्जन की वजह से एमजी रोड से वाहन आ पा रहे हैं।

 

11 of 12
आगरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद
बल्केश्वर स्थित रजवाड़ा के 35 से अधिक घरों की बिजली बंद कर दी गई है। इसी तरह मां गाैरी टाउन के 20, विद्युत शवदाह गृह, श्मशान घाट के पास के गार्डन, घाट, नगला बिहारी, तनिष्क काॅलोनी में कई घरों में बिजली आपूर्ति बंद है।

 
विज्ञापन

12 of 12
ताजमहल तक पानी ही पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज एक घंटे नहीं आएगी बिजली
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपखंड अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक 132 केवी बिचपुरी पारेषण उपकेंद्र से निर्गत 33 केवी लाइन बोदला, कलवारी का शट डाउन लिया जाएगा। यहां पर सेतु निगम का कार्य चल रहा है। इससे बोदला, जानकी गार्डन, शांति नगर, विनय नगर, राहुल नगर, शारदा विहार, इंद्रप्रस्थ और त्रिवेणी काॅलोनी, बैनारा फैक्टरी की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें-UP : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में घपला, गलत खातों में ट्रांसफर कराई सब्सिडी; बैंक मैनेजर समेत छह पर केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें