आगरा और मथुरा जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। अपना विधायक चुनने के लिए मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह रहा। ठंड और कोहरे के बीच मतदाता मतदान करने पहुंचे। बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। कोई अपनी मां को गोद में लेकर मतदान कराने पहुंचा तो बाबा अपने नाती के साथ वोट डालने आए। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का जोश भी हाई है। युवा मतदाता सुबह-सुबह ही वोट डालने के लिए कतार में लग गए। मतदान करने के बाद युवाओं ने अंगुली पर लगी स्याही के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा कर दूसरों से मतदान की अपील की।
विज्ञापन
2 of 6
शिवानी कौशिक और प्राची शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के महावन की शिवानी कौशिक ने पहली बार मतदान किया। राधिका विहार निवासी प्राची शर्मा और काजल अग्रवाल ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
3 of 6
मतदान के बाद अपनी बहन के साथ राशि शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति युवा मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर राशि शर्मा ने अपनी बहन के साथ वोट डाला।
4 of 6
रामश्रीदेवी और सुमन लता शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील के गांव उदियागढ़ी में 92 वर्षीय वृद्धा रामश्रीदेवी अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंची। गोवर्धन में 80 वर्ष सुमन लता शर्मा छड़ी के सहारे बूथ पर पहुंची और मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 6
ध्रुव कुमार शर्मा, आरती गौतम और खुशी सिंघल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बल्केश्वर स्थित गणेश्राम नगर बालिका विद्यालय के पोलिंग बूथ पर ध्रुव कुमार शर्मा, आरती गौतम और खुशी सिंघल ने पहली बार मतदान किया। खुशी सिंघल ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। हमने शहर के विकास के लिए वोट किया है।