भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
घोषणापत्र के अनुसार आगरा की बाह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह के घर में 132 हथियार हैं। दो पिस्टल, दो बंदूक, एक रायफल, एक कार्बाइन के अलावा 34 तलवारें हैं। आठ चाकू, 31 डैगर और 53 छुरे हैं। पक्षालिका सिंह का कहना है कि ये सभी हथियार एंटीक हैं। विरासत में मिले हुए हैं। 61 वर्षीय रानी के नाम तीन शस्त्र हैं। जिनमें एक एनपीबी रायफल, एक पिस्टल और एक बंदूक है। बाकी 129 हथियार उनके पति राजा महेंद्र अरिदमन सिंह के नाम दर्ज हैं। करीब 54 करोड़ रुपये की अचल और चार करोड़ रुपये की संपत्तियों का शपथपत्र पक्षालिका ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन के दौरान प्रस्तुत किया है।
आगरा ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपनी आय का स्रोत कृषि बताया है। उनकी चल संपत्ति 1.05 करोड़ रुपये है। 300 ग्राम स्वर्ण आभूषणों की मालकिन बेबी रानी एमए बीएड हैं। 89.50 लाख रुपये की कुल अचल संपत्तियां हैं। छावनी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश करोड़पति हैं। इनके पास 1.90 करोड़ की अचल एवं 85.57 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं। एचपीसीएल पेट्रोल पंप की डीलरशिप है। एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर चुके धर्मेश की उम्र 68 वर्ष है।
भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह
विधानसभा क्षेत्र : बाह
उम्र : 61 वर्ष, शिक्षा : स्नातक
आय का स्रोत : उद्यमी व कृषि
स्वयं ने आयकर भरा : 471190 रुपये, वर्ष 2020-21
पति ने आयकर भरा : 2630510 रुपये, वर्ष 2020-21
स्वयं पर नकद : 25 हजार रुपये
पति पर नकद : 25 हजार रुपये
स्वयं पर स्वर्ण आभूषण : 4238800 रुपये
पति पर स्वर्ण आभूषण : 2421000 रुपये
पुत्र पर स्वर्ण आभूषण : 2299650 रुपये
स्वयं पर चल संपत्ति : 2,2356843 रुपये
पति पर चल संपत्ति : 1,3069503 रुपये
स्वयं पर अचल संपत्ति : 5,0000000 रुपये
पति पर अचल संपत्ति : 31,1710000 रुपये
पुत्र पर अचल संपत्ति : 18, 2774300 रुपये
भाजपा प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य
विधानसभा क्षेत्र : आगरा ग्रामीण (एससी)
उम्र : 65 वर्ष, शिक्षा : एमए बीएड
आय का स्रोत : कृषि से आय
स्वयं पर नकदी : 50 हजार रुपये
पति पर नकदी : 50 हजार रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 2622800 रुपये, वर्ष 2020-21
पति ने आयकर भरा : 448060 रुपये, वर्ष 2020-21
स्वयं पर स्वर्ण आभूषण : 300 ग्राम, कीमत 15 लाख रुपये
पति पर स्वर्ण आभूषण : 100 ग्राम, कीमत 10 लाख रुपये
स्वयं पर कुल चल संपतियां : 8950000 रुपये
पति पर कुल चल संपतियां : 7500000 रुपये
स्वयं पर अचल संपत्तियां : 10572774 रुपये
पति पर कुल चल संपतियां : 1650000 रुपये
भाजपा प्रत्याशी जीएस धर्मेश
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश
विधानसभा क्षेत्र : आगरा छावनी (एससी)
उम्र : 68 वर्ष, शिक्षा : एमबीबीएस
आय का स्रोत : चिकित्सा व पेट्रोल पंप
स्वयं पर नकदी : एक लाख रुपये
पत्नी पर नकदी : 40 हजार रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 817146 रुपये, वर्ष 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 392500 रुपये, वर्ष 2020-21
स्वयं पर चल संपत्तियां : 855778 रुपये
पत्नी पर चल संपत्तियां : 1040000 रुपये
स्वयं पर अचल संपत्ति : 1.90 करोड़ रुपये
पत्नी पर अचल संपत्ति : 1.50 करोड़ रुपये
पत्नी पर स्वर्ण आभूषण : 266 ग्राम, कीमत 10 लाख रुपये
भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह
विधानसभा क्षेत्र : खेरागढ़
उम्र : 53 वर्ष, शिक्षा : बीएड
आय का स्रोत : विधानसभा से पेंशन
स्वयं पर नकद : 229327 रुपये
पत्नी पर नकद : 460960 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 188770 रुपये, वर्ष 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 585120 रुपये, वर्ष 2020-21
स्वयं पर सोना : 95 ग्राम, कीमत 410930 रुपये
पत्नी पर सोना : 470 ग्राम, कीमत 2068611 रुपये
स्वयं पर चल संपत्तियां : 4259630 रुपये
पत्नी पर चल संपत्तियां : 3334852 रुपये
भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा
विधानसभा क्षेत्र : फतेहाबाद
उम्र : 68 वर्ष, शिक्षा : कक्षा नौ पास
आय का स्रोत : कृषि व पेट्रोल पंप
स्वयं पर नकद : 80000 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 934610 रुपये, वर्ष 2019-20
हथियार : स्वयं पर एक रिवॉल्वर व एक रायफल
स्वयं पर आभूषण : 200 ग्राम सोना, कीमत 900000 रुपये
स्वयं पर चल संपत्ति : 3880913 रुपये
स्वयं पर अचल संपत्तियां : 838354 रुपये
सपा प्रत्याशी कुंवर चंद वकील (बीच में)
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रत्याशी कुंवरचंद वकील
विधानसभा क्षेत्र : आगरा छावनी (एससी)
उम्र : 63 वर्ष, शिक्षा : एलएलबी
आय का स्रोत : निजी कार्य
स्वयं ने आयकर भरा : 248960 रुपये, वर्ष 2020-21
स्वयं के पास नकद : 75000 रुपये
पत्नी के पास नकद : 35000 रुपये
स्वयं पर सोना : एक तोला, कीमत 50 हजार रुपये
पत्नी पर सोना : 9 तोला, कीमत 440000 रुपये
स्वयं पर चल संपत्ति : 1340202 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति : 476562 रुपये
सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौहान
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान
विधानसभा क्षेत्र : एत्मादपुर
उम्र : 54 वर्ष, शिक्षा : एमए पीएचडी
आय का स्रोत : कृषि व नौकरी
स्वयं ने आयकर भरा : 2690060 रुपये, वर्ष 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 195893 रुपये, वर्ष 2017-18
स्वयं पर नकद : 65000 रुपये
पत्नी पर नकद : 227000 रुपये
स्वयं पर चल संपत्ति : 4629138 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति : 5803342 रुपये
स्वयं पर सोना : 40 ग्राम, कीमत 190000 रुपये
पत्नी पर सोना : 550 ग्राम, कीमत 2200000 रुपये
हथियार : स्वयं पर बंदूक व रायफल
रालोद प्रत्याशी ब्रजेश चाहर (बीच में)
- फोटो : अमर उजाला
रालोद प्रत्याशी ब्रजेश चाहर
विधानसभा क्षेत्र : फतेहपुरसीकरी
उम्र : 47 वर्ष, शिक्षा : एमए
आय का स्रोत : आवासीय विद्यालय व ईंट भट्टे
स्वयं ने आयकर भरा : 850000 रुपये, वर्ष 2020-21
मुकदमे : चार
स्वयं पर नकद : 200000 रुपये
पत्नी पर नकद : 300000 रुपये
स्वयं पर सोना : 400 ग्राम, कीमत 20 लाख रुपये
पत्नी पर सोना : 600 ग्राम, कीमत 30 लाख रुपये
स्वयं पर चल संपत्ति : 3.26 करोड़ रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति : 40.20 लाख रुपये
स्वयं पर अचल संपत्ति : 2.70 करोड़ रुपये
पत्नी पर अचल संपत्ति : तीन लाख रुपये
बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र
विधानसभा क्षेत्र : फतेहाबाद
उम्र : 41 वर्ष, शिक्षा : स्नातक
व्यवसाय : कृषि, पेट्रेाल पंप
स्वयं पर नकद : 240200 रुपये
पत्नी पर नकद : 218600 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 1019960 रुपये, वर्ष 2020-21
पत्नी ने आयकर भरा : 468510 रुपये, वर्ष 2020-21
हथियार : स्वयं पर 32 बोर रिवॉल्वर
स्वयं पर स्वर्ण आभूषण : 197 ग्राम, कीमत 9.47 लाख रुपये
पत्नी पर स्वर्ण आभूषण : 311 ग्राम सोना, 1522880 रुपये
स्वयं पर अचल संपत्तियां : 13048048 रुपये
पत्नी पर अचल संपतियां : 3046380 रुपये
बसपा प्रत्याशी किरन प्रभा केसरी
- फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रत्याशी किरन प्रभा केसरी
विधानसभा क्षेत्र : आगरा ग्रामीण एससी
उम्र : 41 वर्ष, शिक्षा : स्नातक
आय का स्रोत : पति पर आश्रित
स्वयं पर नकद : 233340 रुपये
पति पर नकद : 247780 रुपये
स्वयं ने आयकर भरा : 665552 रुपये, वर्ष 2020-21
पति ने आयकर भरा : 814484 रुपये, वर्ष 2020-21
स्वयं पर आभूषण : 460 ग्राम सोना, कीमत 2219850 रुपये, 750 ग्राम चांदी कीमत 46650
पति पर आभूषण : 50 ग्राम सोना कीमत 246650 रुपये
स्वयं पर अचल संपत्ति : 4892033 रुपये
पति पर अचल संपत्ति : 1153401 रुपये
कांग्रेस प्रत्याशी अनुज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी अनुज शर्मा
विधानसभा क्षेत्र : आगरा दक्षिण
उम्र : 36 साल, शिक्षा : हाईस्कूल फेल
आय का स्रोत : ज्ञात नहीं
आयकर : निर्धारित सीमा में नहीं
मुकदमा : एक
स्वयं पर नकद : 50 हजार रुपये
स्वयं पर सोना : 100 ग्राम कीमत, 4.50 लाख रुपये
स्वयं पर चल संपत्ति : 1103354 रुपये