फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: प्रचार के दौरान खुली जीप में गिरे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, बीच में छोड़ा रोड शो

Thu, 16 May 2019 10:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव में रोड शो के दौरान खुली जीप में सवार उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अचानक झटका लगने से गिर गए। इससे रोड शो में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी और साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने उन्हें उठाया। इस घटनाक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने बीच में ही रोड शो छोड़कर चले गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए 19 मई को मतदान होना है। 17 मई को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले सभी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के समर्थन में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने रोड शो किया। 
विज्ञापन

3 of 5
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा खुली जीप में सवार हुए। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए और उनसे मतदान की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री का रोड शो आगे बढ़ रहा था। रोड शो बल्केश्वर रोड स्थित वाल्मीकि पुलिया पर पहुंचा हुआ था। तब तक अंधेरा घिर चुका था। 

4 of 5
वीडियो से ली गई तस्वीर
रोड शो के दौरान धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इस बीच उपमुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की जा रही थी। फूल मालाएं भी फेंकी जा रही थी। तभी अचानक झटका लगने से खुली जीप में सवार उपमुख्यमंत्री गिर गए। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने आनन-फानन में उन्हें उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोड शो में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद बल्केश्वर शनिदेव मंदिर से ही उपमुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इसके बाद बिना उपमुख्यमंत्री के ही कमला नगर स्थित श्रीराम चौक तक रोड शो हुआ। कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री को यहां तक मौजूद रहना था। भाजपाइयों का कहना है कि मौसम खराब होने की वजह से उपमुख्यमंत्री को जल्द जाना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें