मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को लगभग सात बजे राजकीय विमान से आएंगे। सीएम बनने के बाद योगी पहली बार आगरा में रात्रि विश्राम करेंगे। उनका 20 घंटे शहर में ठहरने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
2 of 9
cm yogi
इसको लेकर अधिकारियों की धड़कन बढ़ गई है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अगवानी के साथ ही वे विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी का शहर में यह तीसरा भ्रमण है।
विज्ञापन
3 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वे सोमवार सात बजे आएंगे और मंगलवार दोपहर तीन बजे इस्राइली पीएम को विदा करने के बाद ही यहां से रवाना होंगे। सोमवार को आने के बाद वे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं।
4 of 9
Benjamin Netanyahu
अगले दिन सुबह भी चुनिंदा लोगों और अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद पूर्वाह्न लगभग 10.30 बजे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के स्वागत के लिए खेरिया हवाई अड्डा पहुचेंगे। यहां से वे उनके साथ होटल अमर विलास तक साथ आएंगे। नेतन्याहू होटल से ताजमहल देखने चले जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
ताजमहल
- फोटो : SELF
इस बीच योगी का उनके साथ जाने का अब तक कोई कार्यक्रम नहीं है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे जब तक इस्राइली पीएम ताजमहल देखेंगे, योगी विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Benjamin Netanyahu and wife Sara
दोपहर का भोजन वह नेतन्याहू के साथ करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार इतना समय आगरा में गुजारेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
7 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के सुइट नंबर एक में ठहरेंगे। इसके लिए इस सूइट को विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है। कमरों के पर्दे, तौलिया, सोफे के कवर गेरुए रंग के रखे जा रहे हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था रविवार रात से ही कड़ी कर दी गई है। यहां किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
8 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम का कार्यक्रम तय होने के साथ ही माल रोड सहित अन्य रोड़ों पर रंग रोगन और मरम्मत के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सड़कों को चमकाया जा रहा है। पेड़-पौधे भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री खेरिया हवाई अड्डे से सर्किट हाउस ईदगाह, माल रोड होते हुए ही जाएंगे।
अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल डा. कंचन सरन ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम सात बजे आएंगे जाएंगे और इस्राइल पीएम को विदा करने के बाद ही जाएंगे। उनके कार्यक्रम में कुछ समय आरक्षित रखा गया है। इस आरक्षित समय में वे बैठक भी कर सकते हैं।