उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में आकर आस्था की गहराइयों में डूबे नजर आए। वीआईपी पार्किंग से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक का सफर उन्होंने नंगे पैर ही पूरा किया।
विज्ञापन
2 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुबह 10:51 बजे बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश किया और यहां करीब 25 मिनट रुके। इस दौरान यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने मंत्रोच्चारण के मध्य मुख्यमंत्री को पूजन अर्चन कराया और ठाकुरजी का प्रसादी इत्र, चंदन, पटुका, पुष्पमाला और मोतीमाला भेंट कीं।
विज्ञापन
3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
वीआईपी पार्किंग से सेवायतों ने उनकी मंदिर परिसर तक अगवानी की। सिंह द्वार पर पहुंचते ही सेवायत गोपी गोस्वामी के मनोकामना पूर्ण होने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में सीधे पैर से प्रवेश किया।
4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
जगमोहन के सामने मुख्यमंत्री की सुविधा के लिए प्रबंध कमेटी ने चौकी लगाई। जिस पर चढ़कर मुख्यमंत्री ने ठाकुरजी के दर्शन किए।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन के दौरान कई बार मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों और योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। लौटते समय पुलिस सुरक्षा घेरे में खड़े कुछ सेवायतों द्वारा महाराजजी सुनिए की आवाज देने पर मुख्यमंत्री सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने चले गए।
प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रकांत शर्मा, पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व पवनहंस हेलीपैड पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।