फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election Result 2020: टूंडला में फिर खिला 'कमल', जीत के जश्न में डूबे भाजपाई

Wed, 11 Nov 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
1 of 5
टूंडला से भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर जीते - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र में फिर कमल खिला है। विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीट बचाने में सफल हो गई। भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर यहां 17 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत कर टूंडला के विधायक निर्वाचित हुए हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे। कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रेमपाल सिंह की जीत के बाद भाजपाई जश्न में डूब गए। 



 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर - फोटो : अमर उजाला
टूंडला उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को टूंडला स्थित मंडी परिषद परिसर में उपचुनाव की मतगणना हुई। 40 राउंड की मतगणना में शुरू से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते हुए चले। भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर को 72950 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को 55267 वोट। भाजपा ने सपा प्रत्याशी को 17683 मतों से हराया है। बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार चक 41010 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए प्रेमपाल सिंह धनगर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत होते ही मतगणना स्थल पर जोशीले नारे गूंजने लगे। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने टूंडला के नव निर्वाचित विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर को प्रमाणपत्र दिया। जीत के बाद प्रेमपाल सिंह ने कहा कि टूंडला की जनता ने उन पर विश्वास जताया है, जिसे टूटने भी नहीं देंगे। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। 

4 of 5
जश्न मनाते हुए भाजपा के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर की जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जैसे ही प्रेमपाल धनगर मतगणना स्थल से बाहर निकले उनके समर्थकों ने चारों तरफ घेर लिया और फूलमालाओं से लाद दिया। भाजपा प्रत्याशी की जीत की खुशी मनाने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अलावा एटा तक से उनके समर्थक आए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक - फोटो : अमर उजाला
रोक के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर विजय जुलूस निकाला। इस दौरान टूंडला-एटा रोड पूरी तरह से जाम हो गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थक जमकर नाचे। कस्बे में भी भाजपा नेताओं द्वारा जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें