UP Board Result 2019 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट में मैनपुरी की कॉमर्स छात्रा ज्योति ने 91.70 प्रतिशत अंक पाकर मंडल में टॉप किया है, वहीं हाईस्कूल में आगरा के छात्र जयस्व कुमार 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ मंडल टॉपर बने हैं। हालांकि मंडल से कोई भी परीक्षार्थी प्रदेश में टॉप 10 की सूची में स्थान नहीं बना पाया है। देखिए जिलेवार टॉपर और उनके अंक....
विज्ञापन
2 of 7
इंटरमीडिएट की जिला टॉपर छात्रा स्मृति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ब्रज पब्लिक स्कूल रामबाग की छात्रा स्मृति सिंह ने इंटरमीडिएट साइंस में 88.80 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। आगरा मंडल में स्मृति तीसरे स्थान पर हैं। वहीं दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा के छात्र जयस्व कुमार ने हाईस्कूल में मंडल और जिला टॉप किया है। इन्होंने 92.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019
मथुरा के कारव स्थित एके इंटर कॉलेज के छात्र अमन यादव ने 87.80 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। यह आगरा मंडल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं केसीजीएसवीएम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र साहिल शर्मा 92% प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं।
4 of 7
हाईस्कूल जिला टॉपर राजनंदिनी, इंटर की टॉपर पूजा
फिरोजाबाद के डॉक्टर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा राजनंदिनी ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। इनके 92.50 प्रतिशत अंक आए हैं। वहीं मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज की पूजा 85.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
खुशी का इजहार करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति ने पूरे मंडल में परचम लहराया है। ज्योति ने इंटरमीडिएट कॉमर्स में 91.70 प्रतिशत अंक पाकर मंडल टॉप किया है। आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र अभय यादव 91.83 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल के जिला टॉपर बने हैं।
विज्ञापन
6 of 7
हाईस्कूल टॉपर लोकेश परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के गंजडुंडवारा स्थित नाथूराम सुशीला देवी विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के छात्र मानव अवस्थी ने 84.4 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर में जिला टॉप किया है, वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र लोकेश वर्मा 91.50 फीसदी अंक पाकर टॉपर बने हैं।
इंटरमीडिएट जिला टॉपर सृष्टि और हाईस्कूल टॉपर ओम शांत यादव
एटा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा के ओम शांत यादव ने इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है। इन्होंने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं अलीगंज स्थित आरडी इंटर कॉलेज की सृष्टि 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल में टॉपर बनी हैं।