फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः मथुरा में पकड़ी गई फर्जी परीक्षार्थी, संगीनों के साए में शुरू हुआ इम्तिहान

Tue, 06 Feb 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। सुबह पहली पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी और कासगंज जिलों में सरकार की सख्ती का असर साफ नजर आ रहा है। परीक्षाओं की शुरुआत संगीनों के साए में हुई। परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में कम कक्ष निरीक्षक पहुंचे। अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर एक-एक कक्ष निरीक्षक ने परीक्षा कराई। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

4 of 5
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन फर्जी छात्रा पकड़ी गई। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटलौनी में मानसी नाम की युवती परीक्षार्थी पूनम के स्‍थान पर परीक्षा दे रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं मथुरा में टैंटीगांव के किरण देवी इंटर कालेज में 11 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। महिला कक्ष निरीक्षक भी नहीं पहुंचीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें