फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के सेंटर का हालः टूटे फर्नीचर, खुली खिड़कियां, नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं

Sun, 16 Feb 2020 11:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल साईं का तकिया में इंटरमीडिएट के 105 और हाईस्कूल के 300 से अधिक परीक्षार्थियों का केंद्र है
विज्ञापन
1 of 5
परीक्षा के स्कूलों का हाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सरकार की सख्ती पर प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया है। केंद्रों की खिड़कियां टूटी हुई हैं, फर्नीचर कम हैं या फिर टूटे हुए हैं। इन पर बैठकर परीक्षा देने में विद्यार्थियों को मुश्किल होगी। 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
टूटे फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला
बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल साईं का तकिया में इंटरमीडिएट के 105 और हाईस्कूल के 300 से अधिक परीक्षार्थियों का केंद्र है। इंटरमीडिएट की परीक्षा तीन कक्षों में हो जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा 11 से 12 कक्षों में होगी। विद्यालय के महज चार कक्षों में नए फर्नीचर लगे हुए हैं। बाकी कक्षों में पुराने फर्नीचर हैं। कुछ टेबलों पर परीक्षार्थियों के लिए कॉपी रखकर लिख पाना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

3 of 5
विक्टोरिया इंटर कॉलेज घटिया आजम खां में भी खिड़कियां खुलीं - फोटो : अमर उजाला
टेबल टूटे हुए हैं या ऊबड़-खाबड़ हैं। कई बेंच ऐसी हैं कि परीक्षार्थी इन पर ठीक से बैठ नहीं सकते। कई कक्षों की खिड़कियां भी खुली हैं। विक्टोरिया इंटर कॉलेज घटिया आजम खां में भी खिड़कियां खुलीं हैं और फर्नीचर पुराने हैं।
 

4 of 5
परीक्षा केंद्र पर लगा पुराना फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला
विद्यालय में पुराने फर्नीचर लगे हुए हैं। धीरे-धीरे इनको बदलवाया जा रहा है। अभी चार कक्षों में नए फर्नीचर लगे हैं। हाईस्कूल के परीक्षार्थी केंद्र पर क्षमता से अधिक हैं। इनके लिए बाहर से फर्नीचर मंगवाया जाएगा। परीक्षा से पहले खिड़कियों को भी बंद कराया जाएगा। -एसएस यादव, प्रधानाचार्य, बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूल में छत की सीलिंग उखड़ी हुई - फोटो : अमर उजाला
विद्यालय की ओर से फर्नीचर की समस्या से अवगत कराया गया था। बोर्ड की मंशा के अनुरूप एडेड व राजकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए दूसरे स्कूल जो केंद्र नहीं हैं, उनसे फर्नीचर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। कुछ केंद्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था कराई भी गई है। -रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें