आगरा में अविवाहित गर्भवती बेटी को चंबल नदी में डुबोकर मारने के मामले में मोबाइल की गैलरी से हत्या की पूरी कहानी खुल गई। आरोपी बाप ने हत्या से पहले मरने का नाटक कराया था। फोटो भी खींचे थे।
अब जो किए हो दाता ऐसा न कीजो, अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो... बचपन में जिन हाथों ने गिरने पर थामा था, वही हाथ जब नदी में डुबोकर मार रहे होंगे, तब बिटिया ने यही सोचा होगा। अविवाहित बेटी को गर्भपात कराने के बहाने चंबल नदी के किनारे लाकर पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
आरोपियों ने पहले खुदकुशी का दबाव बनाया। बेटी इसके लिए तैयार भी हो गई, लेकिन मौत के खौफ से वह पानी से बाहर निकलने लगी। इस पर पिता ने दामाद के साथ मिलकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले दोनों आरोपियों ने बिटिया के साथ खेल भी खेला।
विज्ञापन
2 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि वह मरने का नाटक करे ताकि लगे कि उसने जहर खाकर जान दे दी है। युवती ने जमीन पर लेटकर मरने का नाटक किया, जिसकी तस्वीरें जीजा ने खींचीं। बाद में वह हिम्मत कर पिता के कहने पर नदी में डूबने भी गई, लेकिन पानी में सांस न ले पाने पर बाहर आ गई।
विज्ञापन
3 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पिता ने खुद बेटी की गर्दन पकड़कर पानी में डुबो दिया। आरोपी से जब पुलिस ने यह बात सुनी तो सन्न रह गई। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को गर्भपात कराने की बात कहकर लेकर आया था। पहले वह आना नहीं चाहती थी लेकिन जब उससे कहा कि काफी बदनामी हो रही है तो वह मान गई।
4 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल की गैलरी से खुली हत्या की कहानी
ससुर-दामाद ने योजना बनाई थी कि लोगों को फोटो दिखाएंगे। यह उनकी बेगुनाही का सबूत होगा। पुलिस भी पकड़ेगी तो कहेंगे कि उन्होंने कुछ किया होता तो फोटो क्यों खींचते?
विज्ञापन
5 of 9
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पड़ताल में कुछ ही देर में उनकी पोल खुल गई। उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। पिता के मोबाइल में फोटो भी मिल गए, जो 29 जुलाई को सुबह 6:45 बजे खींचे गए थे। आरोपी पिता के मोबाइल की गैलरी से पूरा सच सामने आ गया।
विज्ञापन
6 of 9
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या, घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा- मेरे हाथ से पाप क्यों करा रही है, खुद ही मर जा
बिटिया तू खुद ही मर जा... मेरे हाथ से पाप क्यों करा रही है। यह बात पिता ने बेटी को मारने से पहले कही। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उसने पानी में अपने हाथों से बेटी का गला दबाकर उसे मार दिया।
विज्ञापन
7 of 9
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या, घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह बाहर आने के लिए छटपटाई, लेकिन उसका दिल कठोर बन गया। कुछ पल में ही उसकी सांसें थमने के बाद उसे बाहर निकाला। उसको हाथों से पकड़ लिया और दोबारा से दामाद से कहकर फोटो खिंचवाए। बाद में शव को नदी में बहा दिया।
8 of 9
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच जारी
चंबल नदी में आरोपियों के साथ शव की तलाश की जा रही है।
घटनास्थल पर ले जाकर लोगों से पहचान कराई जाएगी।
अपराध में प्रयुक्त कपड़े, वस्तुओं और आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी की जाएगी।
गांव के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे।
आरोपी जिस वाहन से आए होंगे, उसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युवती के पिता और जीजा पर हत्या का आरोप है। दोनों साजिश रचकर उसे यहां लेकर आए थे। शव की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अभिषेक अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जोन