आगरा में कोर्ट मैरिज करने वाली अंकिता हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हत्या अकेले बाप ने नहीं की थी। वारदात में उसकी मां ने भी पूरा साथ दिया था। बेरहम मां ने अंकिता का मुंह दबाया था। पिता ने फंदा कसा था।
आगरा के बाह के जैतपुर के नंदगवा रोड स्थित प्रताप नगर में हुए अंकिता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटी की कोर्ट मैरिज से गुस्से में रविवार देर रात पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बेटी अंकिता शर्मा की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए पिता विमल शर्मा ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूला था।
पुलिस को उन्होंने बताया कि गले में फंदा कसने के दौरान अंकिता जिंदगी के लिए छटपटाई थी। अंकिता की चीखें निकली थीं, जिस पर उसकी मां सीता देवी ने मुंह दबा दिया था। फिर उन्होंने रस्सी, दुपट्टे से गले में मरने तक फंदे को कसकर रखा था। बेरहम मां सीता देवी छत के रास्ते घर के पिछवाड़े निकल गई थी।
विज्ञापन
2 of 12
अंकिता की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में अंकिता की मां सीता देवी की भूमिका सामने आई है, उसे तलाशा जा रहा है। बताते हैं कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान जैतपुर के प्रताप नगर की अंकिता शर्मा नहटोली के रहने वाले आईटीबीपी के जवान अमित उर्फ अनिल के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
3 of 12
कोर्ट मैरिज करने पर हत्या: गम और गुस्से में पड़ोसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए परिवार से छुप कर 23 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद अमित उर्फ अनिल ड्यूटी पर चला गया, जबकि अंकिता माता-पिता के पास रहने लगी थी। अमित उर्फ अनिल की फेसबुक पोस्ट, पड़ोसी और समाज के लोगों के जरिए परिजन को अंकिता की कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई।
4 of 12
अंकिता की हत्या के बाद घर में बाहर मौजूद आसपास के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधी रात को बेटी को मौत की नींद सुलाया
सोमवार को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने जाने से पहले रविवार आधी रात को उसे मौत की नींद सुला दिया। पड़ोसी अनुज कुमार की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक रविवार रात 12.30 बजे विमल शर्मा के घर से चीखने की आवाजें आई, तो पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
5 of 12
अंकिता की हत्या के बाद घर से निकलते आसपास के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर की लाइटें बंद हो गई। छत पर कुछ लोग भागते हुए दिखे। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दरवाजा खुलवाया। बेटी के खून से सने हाथ के साथ विमल शर्मा पुलिस एवं पड़ोसियों को छत पर बने कमरे में ले गया। कमरे में तखत पर अंकिता का शव पड़ा था। मुंह खून से सना था।
विज्ञापन
6 of 12
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी ने जुर्म कबूल किया
गले में रस्सी एवं दुपट्टे का फंदा कसा था। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूला था। पूछताछ में पता चला है कि मृतका के चीखने पर उसकी मां ने मुंह बंद किया था। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी पिता ने बताया था कि प्रेम विवाह के आक्रोश में बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
7 of 12
आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दम घुटने से हुई मौत
झूठी शान में मौत की नींद सुलाई गई अंकिता शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वारदात का रूह कंपा देने वाला सच सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अंकिता की मौत दम घुटने से हुई है। गले में रस्सी एवं दुपट्टे का फंदा कसे जाने से उसका दम घुटा था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता के गले पर खरोंच के गहरे जख्म का उल्लेख है।
खून से उसका चेहरा लाल हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी घर की छत पर बने कमरे में अंकिता की खौफनाक मौत की गवाही दे रही है। कमरे में पहुंचे पुलिस और पड़ोसी अंकिता के खून से हुए लाल चेहरे और गर्दन में बंधी रस्सी एवं दुपट्टे की कसावट से हुए गहरे घाव देख कर सन्न रह गए।
9 of 12
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्स पर टूटी हुई चूड़ियों के कांच बिखरे पड़े थे। लोहे के पाइप से बनी चारपाई तहस नहस हालत में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जैतपुर पुलिस कड़ियां जोड़ने के साथ ही मृतका की मां की तलाश में जुट गई है।
10 of 12
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई दिन से हो रही थी पंचायतें
जैतपुर के प्रताप नगर में कोर्ट मैरिज करने वाली अंकिता शर्मा की हत्या के आरोप में पिता विमल शर्मा के जेल जाने के बाद जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। बस्ती में चर्चा है कि कोर्ट मैरिज की बात सामने आने पर कई दिन पंचायतें हुई थी।
11 of 12
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झूठी शान की बातें हो रही थीं। कोर्ट मैरिज की बात सामने आने के बाद अंकिता की घर से बेवजह आवाजाही पर पाबंदी लगा दी थी। घर में प्रेम विवाह को लेकर बहस और टकराव को लेकर तनाव था।
अंकिता की हत्या के बाद घर में मौजूद आसपास के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झगड़े की बातें बस्ती तक सुनाई देती थीं। पुलिस ने बताया कि अंकिता की हत्या के 24 घंटे बाद भी जिस युवक से उसने कोर्ट मैरिज की थी, उसके परिजन सामने नहीं आए हैं।