फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के लिए खुले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वार, बांकेबिहारी के दर्शन को अभी करना होगा इंतजार

Tue, 09 Jun 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
भक्तों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी मथुरा में सोमवार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल गए। सुबह सात बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया। उधर, वृंदावन के बांकेबिहारी समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों को अभी इंतजार करना होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 7
ठाकुर जी के दर्शन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई महीने बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुले। आराध्य के दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि अब हर रोज सुबह सात बजे से मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन आम भक्त कर सकेंगे। प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इनका पालन भक्तों को भी मंदिर परिसर में प्रवेश से लेकर दर्शन तक करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
पीपीई किट पहनकर ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में दर्शन के लिए गाइडलाइन
- 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के साथ गर्भवती महिलाओं को मंदिर न जाने की सलाह।
- दर्शनार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था के तहत सर्किल बनाना होगा।
- एक बार में सिर्फ पांच लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी। उनकी निकासी के उपरांत अन्य लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
- दर्शनार्थियों के प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्थाएं होंगी। ठाकुर जी को नहीं छू सकेंगे। 
- प्रत्येक 30 मिनट बाद मंदिर परिसर को प्रबंधन द्वारा सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। 
- स्वास्थ्य विभाग की टीम मल्टीपार्किंग एवं टूरिस्ट सुविधा केंद्र वृंदावन पर रहेगी। 
- वृंदावन में वाहनों की मल्टीपार्किंग एवं अटल्ला चुंगी से आगे यात्री वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं।

4 of 7
हाथों को सैनिटाइज करता श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में दर्शन के लिए गाइडलाइन
- मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लगने वाली लाइन के दौरान प्रत्येक दर्शनार्थी के बीच 6 फीट की दूरी। 
- हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निवासियों को मंदिर में दर्शन के लिए न जाने की सलाह। 
- श्रद्धालुओं को आरोग्य सेतु तथा आयुष कवच कोविड ऐप का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। 
- पब्लिक एड्रेस सिस्टम माइक से सभी व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक करें। 
- मंदिर में वेंटिलेशन एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 30 डिग्री के मध्य होना चाहिए। आर्द्रता की सीमा 40 से 70 के मध्य होनी चाहिए। क्रॉस वेंटिलेशन का प्रबंध करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
सघन तलाशी के बाद मंदिर में प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
हेल्पलाइन नंबर जारी
दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्वास्थ्य खराब होने पर संबंधित व्यक्ति इसके माध्यम से जानकारी दे सकेंगे। इस हेल्पलाइन का नंबर 18001805145 है।
विज्ञापन

6 of 7
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर 30 जून तक बंद रहेगा। मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि वर्तमान स्थिति से न्यायालय को अवगत करा दिया गया है। इस सदर्भ में न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर को खोलने का निर्णय लिया गया। वहीं, इस्कॉन मंदिर 15 जून तक बंद रहेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिपाही की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही गश खाकर गिर पड़ा। यह देख सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिपाही को एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाया गया। सिपाही मुख्य द्वार पर आने वाले श्रदालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें