आगरा के बाह क्षेत्र में गुरुवार रात को कुएं में कूदे सामरेमऊ गांव निवासी राजीव शर्मा और उसे बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाले राजेश की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और मां बेहाल हो गई। अन्य परिजन भी रोते-बिलखते रहे। शुक्रवार को मृतकों को अंतिम संस्कार किया गया।
संबंधित खबर- आगरा में दर्दनाक घटना: 60 फीट गहरे कुएं में कूदा युवक, बचाते समय टूटी दोस्त की रस्सी, दोनों की मौत
सामरेमऊ गांव का राजीव शर्मा (28) परिजनों से झगडे़ के बाद गुस्से में 60 फीट गहरे कुएं में कूद गया था। उसे बचाने के लिए पड़ोस के गांव प्रथमपुरा निवासी उसका दोस्त राजेश वर्मा (30) उतरते समय रस्सी टूटने से कुएं में जा गिरा। सात घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने रात करीब 12:20 बजे दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।