फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में लोगों के पास पहुंचा 200 रुपये का नोट, खूब शेयर कर रहे फोटो

Sun, 27 Aug 2017 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
200 rupee note
भारतीय रिजर्व बैंक‌ की ओर से हाल ही में जारी हुआ 200 रुपये का नोट शनिवार को आगरा में भी लोगों के पास पहुंच गया। सबसे पहले नोट पाने की खुशी लोगों में साफ देखी गई। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना कि अभी यह नोट करेंसी चेस्ट से बैंक को नहीं मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
200 रुपये - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज निवासी अश्विनी वशिष्ठ ने बताया कानपुर से उनके रिश्तेदार उनसे मिलने आए थे। उन्होंने ही ये नोट उन्हें भेंट किया है। सबसे पहले नोट पाने की खुशी अश्विनी के चेहरे पर साफ देखी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
200 रुपये - फोटो : अमर उजाला
वहीं आगरा के लोहामंडी निवासी हेमंत प्रजापति ने भी अपनी मां के साथ बैठे हुए नोट का फोटो शेयर किया। 

4 of 5
200 रुपये - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली में 200 और 50 रुपये का नोट लांच किया। लांचिंग के साथ ही बैंकों में नए नोट लेने की होड़ के बीच आगरा में भी इसके प्रति उत्सुकता नजर आई। हालांकि शुक्रवार को एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अभी यह नोट दिल्ली चेस्ट में है। अभी आगरा नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
200 रुपये - फोटो : अमर उजाला
बैंक अधिकारी का कहना था कि जल्द ही नोट आगरा में आ जाएगा और लोगों के लिए उपलब्‍ध होगा। इधर शुक्रवार को आगरा में लोगों ने 200 रुपये के नोट के साथ अपने फोटो व्हाट्सएप पर शेयर करने शुरू कर दिए। यह देख शहर भर में कौतूहल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें